Google Analytics Meta Pixel नोकिया और एयरटेल के बीच हुई हजारों करोड़ की डील, यूजर्स को होगा फायदा - Ekhabri.com

नोकिया और एयरटेल के बीच हुई हजारों करोड़ की डील, यूजर्स को होगा फायदा

भारती एयरटेल और नोकिया के बीच बड़ी साझेदारी की खबर है, जिससे एयरटेल के ग्राहकों को काफी फायदा हो सकता है क्योंकि इस डील से एयरटेल के 4जी नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। यही नहीं, आगे चलकर 5जी नेटवर्क डेवलप करने में भी नोकिया की तरफ से मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि यह डील एक बिलियन डॉलर यानी करीब 7,636 करोड़ रुपये में हुई है। हालांकि डील की रकम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस डील के जरिए देश के सभी नौ सर्किल में एयरटेल 5जी नेटवर्क के लिए काम करेगा। एयरटेल के नेटवर्क में नोकिया सबसे बड़ा 4जी वेंडर है। वहीं आने वाले समय में नोकिया 5जी नेटवर्क के लिए 3,00,000 रेडियो यूनिट्स लगाएगा। इस डील के बाद नोकिया ने कहा है कि वह एयरटेल को जरूरी उपकरण और सेवाएं उपलब्ध कराएगा। जिन इलाकों में एयरटेल का नेटवर्क कमजोर है, उन इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम होगा।

इस साझेदारी पर भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘हम एक दशक से अधिक समय से नोकिया के साथ काम कर रहे हैं और अपने नेटवर्क की क्षमता और कवरेज को बेहतर बनाने में खुशी महसूस कर रहे हैं।’
वहीं इस साझेदारी के बाद अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सूरी ने कहा, ‘हमने कई वर्षों तक भारती एयरटेल के साथ मिलकर काम किया है और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है। यह परियोजना उनके मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाएगी और एयरटेल ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और भविष्य में 5 जी सेवाओं के लिए नींव भी रखेगी।’

Read Also  यह फोन मात्र 1999 रुपए में खरीदें, सब कुछ दो साल तक पाएं मुफत

इस डील के तहत नोकिया SRAN (सिंगल रेडियो एक्सेस नेटवर्क) प्रोडक्ट्स के जरिए एयरटेल की मदद करेगा। बता दें कि SRAN के जरिए टेलीकॉम ऑपरेटर को 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क को मैनेज करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। बता दें कि मौजूदा समय में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार है। साल 2025 तक भारत में यूनिक मोबाइल यूजर्स की संख्या 92 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी जिनमें से 8 करोड़ 5जी यूजर्स होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *