रायपुर। पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद छत्तीसगढ़ में भी खतरा बढ़ गया है। पशु चिकित्सा विभाग ने अधिकारियों, डॉक्टरों और आम लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। सीमाओं, जंगलों और पोल्ट्री उद्योगों पर नजर रखने के लिए अलग टीम बनाई जा रही है। आम लोगों से कहा जा रहा है, कहीं पर भी बड़ी संख्या में पक्षी मरे हुए दिखें तो नजदीकी पशु चिकित्सालय को उसकी सूचना जरूर दें। पशु चिकित्सा के सहायक संचालक डॉ. केके ध्रुव ने बताया कि केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। उसके बाद केंद्र सरकार ने इसकी विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। डॉ. ध्रुव ने बताया, यह पक्षियों में पाया जाने वाला एक घातक संक्रामक रोग है। यह मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकता है। उन्होंने कहा, इस रोग से पोल्ट्री उद्योग को भारी नुकसान होता है। पशु चिकित्सा संचालनालय ने सभी संयुक्त और उप संचालकों को पत्र भेजकर रोग की निगरानी और नियंत्रण के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उनको पोल्ट्री उत्पादों के विक्रय क्षेत्र और पोल्ट्री फार्म पर नजर रखने को कहा गया है। इसके साथ ही वन विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रवासी पक्षियों के विचरण वाले स्थानों की निगरानी की विशेष व्यवस्था करने का भी निर्देश है। पोल्ट्री संचालकों और घरों में मुर्गी-बत्तख पालने वालों को इस रोग की जानकारी देकर सतर्क करने को भी कहा गया है।
छत्तीसगढ़ में जांच की सुविधा नहीं
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की जांच की सुविधा नहीं है। अपर संचालक डॉ. केके ध्रुव ने बताया, अधिकारियों से कहा गया है, बड़ी संख्या में पक्षियों की मृत्यु होने पर पीपीई किट पहनकर उनका नमूना इकट्?ठा करना है। इस नमूनें को रायपुर में पंडरी स्थित राज्य स्तरीय रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में भेजा जाना है। वहां से नमूनों को जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा।
बना ली गई रैपिड रिस्पांस टीम
अपर संचालक डॉ. केके ध्रुव ने बताया, छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू से निपटने के पर्याप्त इंतजाम हैं। इसके लिए एक रैपिड रिस्पांस टीम भी बना ली गई है। जहां से ऐसी सूचना आएगी यह टीम काम शुरू कर देगी। हमारे पास पर्याप्त पीपीई किट, नमूना इकट्?ठा करने के उपकरण, कोल्ड चेन और दवाएं मौजूद हैं।
सरकारी पोल्ट्री फार्म में हुई जांच, सभी निगेटिव
कृषि विकास तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ. एम. गीता ने बताया, राज्य के दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बैकुण्ठपुर-कोरिया, बिलासपुर जिले के कोनी एवं सरगुजा जिले के कुनकुरी स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म से बर्डफ्लू की जांच पड़ताल के लिए वहां से सेम्पल लेकर जांच की गई। सभी सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छत्तीसगढ़ में बर्डफ्लू का अब तक कहीं से कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
**
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...