Google Analytics Meta Pixel यहां बन रहा10 हजार कमरों वाला आलीशान होटल, बस सकता है पूरा गांव - Ekhabri.com

यहां बन रहा10 हजार कमरों वाला आलीशान होटल, बस सकता है पूरा गांव

नई दिल्ली। दुनिया में एक से बढ़कर एक विशाल और आलीशान होटल हैं, जिनकी खूबियां लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक होटल सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में बन रहा है, जिसे बनने के बाद दुनिया का सबसे बड़ा होटल कहा जाएगा। आमतौर पर बड़े से बड़े होटलों में मेहमानों के ठहरने के लिए 500 या 1000 कमरे होते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल में कुल 10 हजार कमरे होंगे। 12 टावर्स वाले इस आलीशान होटल में कुल 70 रेस्टोरेंट होंगे, जो रात-दिन खुले रहेंगे, यानी मेहमानों के पास में से अपनी पसंद का रेस्टोरेंट चुनने का मौका होगा।। इतनी संख्या में रेस्टोरेंट आजतक किसी होटल में नहीं खुले हैं। इस होटल का नाम अबराज कुदाई रखा गया है। इस होटल की एक खासियत ये भी है कि इमारतों के ऊपर चार हैलीपैड्स भी बनाए गए हैं, जिससे हेलीकॉप्टर से आने-जाने वालों को कोई दिक्कत न हो। यहां का सबसे ऊंचा टावर 45 मंजिला, जबकि सबसे छोटा टावर 30 मंजिला होगा।  इस होटल की सबसे खास बात ये है कि इसके पांच फ्लोर को सिर्फ सऊदी अरब के शाही परिवार के इस्तेमाल के लिए ही बनाया गया है, जहां बिना इजाजत आम लोग नहीं जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इस होटल में निर्माण में 233 अरब रुपये खर्च होंगे। इसका डिजाइन डार अल-हंदासाह ग्रुप ने तैयार किया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट डिजाइन फर्म है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि यह होटल 2017 में ही बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन कुछ आर्थिक परेशानियों की वजह से इसका निर्माण कार्य रोक दिया गया था। फिर बाद में जब फिर से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ तो कहा गया कि यह 2019 या 2020 में तैयार हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और फिर 2020 में तो कोरोना महामारी ने ही दस्तक दे दी, जिसकी वजह से इसका निर्माण का काम रूक गया। फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि                    यह आखिर कब तक बनकर तैयार हो जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...