Google Analytics Meta Pixel यौन संबंध बनाने से भी हो सकता है कोरोना संक्रमण! स्पर्म में मिला वायरस - Ekhabri.com

यौन संबंध बनाने से भी हो सकता है कोरोना संक्रमण! स्पर्म में मिला वायरस

अभी तक माना जा रहा था कि कोरोना वायरस यौन संबंध से नहीं फैलता, लेकिन अब चीन के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि अगर कोरोना वायरस से संक्रमित मर्द किसी के साथ यौन संबंध बनाता है तो उसे भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है। क्योंकि कोरोना संक्रमित कुछ पुरुषों के वीर्य यानी स्पर्म में कोरोना वायरस मिला है। चीन के शांगक्यू म्युनिसिपल हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 38 पुरुष मरीजों की जांच में ये बात सामने आई है। इनमें से 6 मरीजों के स्पर्म में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है।

चीनी वैज्ञानिकों ने कहा कि हमें बेहद कम संख्या में ऐसे मरीज मिले हैं। ज्यादा जानकारी जमा करने के लिए ज्यादा लोगों की जांच करनी पड़ेगी। क्योंकि ये हो सकता है कि भविष्य में कोरोना वायरस सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज (STD) की कैटेगरी में आ जाए। ब्रिटेन के शेफील्ड यूनिवर्सिटी में एंड्रोलॉजी के प्रोफेसर एलेन पैसी ने कहा कि अभी तक यह स्टडी कोई पुख्ता परिणाम नहीं दे रही है। हमें ये देखना होगा कि कोरोना वायरस स्पर्म के अंदर सक्रिय है या नहीं। वह वीर्य के अंदर कितनी देर तक सक्रिय रहता है। क्या उससे वाकई संक्रमण का खतरा है। प्रो. एलेन ने बताया कि इससे पहले इबोला और जीका के वायरस पुरुषों के वीर्य में मिले थे, इसलिए हो सकता है कि कोविड-19 वायरस भी पुरुषों के सीमेन में मिला हो।

वहीं, बेलफास्ट में क्वीन्स यूनिवर्सिटी में रिप्रोडक्टिव मेडिसिन की प्रोफसर शीना लेविस ने बताया कि यह बेहद छोटी स्टडी है। अभी इस पर पूरी तरह से भरोसा करना मुश्किल है। हालांकि पुरुषों के वीर्य में वायरस के मिलने से शीना लेविस ने भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि ये हो सकता है।

Read Also  ईरान ने इराक में मोसाद के ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, 4 की मौत

जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित इन 6 लोगों में से कुछ पहले ही कोरोना वायरस की बीमारी से ठीक हो चुके हैं, लेकिन उनके स्पर्म में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। हालांकि, चीन के शोधकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर ये नहीं कहा कि शारीरिक संबंध बनाते समय कोरोना का संक्रमण होगा या नहीं। चीन के शोधकर्ताओं ने आशंका जताई है कि कोरोना संक्रमित पुरुष के साथ सेक्स करने पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा हो सकता है। क्योंकि कुछ पुरुषों के वीर्य में यानी स्पर्म में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। यह स्टडी जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित हुई है।

इससे पहले भी मार्च के अंत में चीन से ही खबर आई थी कि पुरुषों की लाइफ बिगाड़ेगा कोरोना वायरस। यह वायरस पुरुषों के हार्मोन्स पर असर डाल रहे हैं। उन्हें नपुंसक बना रहे हैं। इसकी वजह से पुरुषों के अंडकोष खराब हो रहे हैं। साथ ही उनमें उत्तेजना की कमी आ सकती है। इस बात का खुलासा किया है चीन की उस यूनिवर्सिटी ने जो वुहान में है।

वुहान यूनिवर्सिटी के झॉन्गनान अस्पताल में किए गए अध्ययन की रिपोर्ट medRxiv.org पर प्रकाशित हुई है। झॉन्गनान अस्पताल ने यह अध्ययन कोरोना वायरस से बीमार 81 पुरुषों पर किया है। झॉन्गनान अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने पाया कि इन मरीजों के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन और ल्यूटीनाइसिंग हार्मोन का अनुपात बिगड़ रहा है। इसे T/LH अनुपात कहा जाता है।

अगर T/LH अनुपात बिगड़ता है तो पुरुषों के अंडकोष सही से काम नहीं करते। उनमें वीर्य बनना कम हो जाता है या फिर बंद हो जाता है। साथ ही हार्मोन की कमी आ जाती है। जिन पुरुषों का अध्ययन किया गया उनमें T/LH अनुपात 0.74 था। यानी सामान्य स्तर के आधे से भी कम। यह बेहद चिंताजनक बात है। इससे खतरा अगली पीढ़ी को हो जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *