Google Analytics Meta Pixel अब सोनिया गांधी ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दी गुजरात चुनाव में जिम्मेदारी - Ekhabri.com

अब सोनिया गांधी ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दी गुजरात चुनाव में जिम्मेदारी

रायपुर। लोकसभा आम चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाटापारा की सभा में गुजरात के मोदी और छत्तीसगढ़ के साहू को एक बताकर एक कार्ड खेला था। अब कांग्रेस ने गुजरात में ऐसा ही दांव चलने की कोशिश की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। साहू को गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस का आब्जर्वर बनाया गया है। ताम्रध्वज साहू 26 जनवरी के बाद गुजरात प्रवास पर जाएंगे। ताम्रध्वज साहू को वहां गुजरात के प्रभारी राजीव सातव के साथ काम करना है। उनके साथ समन्वय करना है और राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निदेर्शों के जमीनी क्रियान्वयन पर नजर रखनी है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, यह उनके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। गुजरात महत्वपूर्ण राज्य है जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं। उन्होंने कहा, वे गुजरात में स्थानीय स्थितियों-परिस्थितियों के मुताबिक रणनीति तैयार कर काम करेंगे। उन्होंने कहा, वहां चुनौती कठिन है लेकिन अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने की पूरी कोशिश करुंगा। छत्तीसगढ़ की तरह ही गुजरात में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को निर्णायक माना जाता है। ताम्रध्वज साहू कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, इसलिए देश भर में पिछड़ा वर्ग समाज में उनकी पैठ मानी जाती है। अब मोदी के गढ़ में कांग्रेस का यह दांव कितना काम करता है यह चुनाव के नतीजे बताएंगे। लेकिन छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस नियुक्ति को बड़ी अहमियत दी जा रही है।
21 फरवरी को 6 महानगर पालिकाओं के लिए होना है मतदान
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है। गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक वहां 6 महानगर पालिकाओं के लिए 21 फरवरी को मतदान होना है। वहीं 28 फरवरी को शेष निकायों के चुनाव प्रस्तावित हैं। दूसरे चरण में 81 नगर पालिकाएं, 31 जिला पंचायत और 231 जनपद पंचायतें शामिल हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले आए इस चुनाव को कांग्रेस महत्वपूर्ण मान रही है। उनकी कोशिश है कि इन निकायों पर कब्जे से विधानसभा में बहुमत की राह खोली जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...