Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी खुशियां बढ़ेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल-मोल कर बोले।

 

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा। माता-पिता से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा और वह आपकी कोई मदद भी कर सकते हैं। आपका कोई गुप्त राज बाहर आने से जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने की संभावना है।

 

 

मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें और आप अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें, क्योंकि कोई पुरानी समस्या आज उभर सकती है। जो आपको टेंशन देगी। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में सामंजस्यता बनी रहेगी। किसी काम को आपको धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है।

Read Also  तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा, आदमी फंस गया

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको अपनी माता जी की किसी शारीरिक समस्या को लेकर टेंशन रहेगी। आपको बिजनेस में अपने बॉस से भी जो कंनफ्यूजन है, उसे दूर करना होगा, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर पड़ेगा। आप किसी नए घर और मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। जो आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करेंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुके हुआ था, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलना होगा। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं।

 

कन्या राशि : आज आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। भाई-बहनों से आपकी किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आपको नौकरी में मनपसंद काम मिलने की संभावना है, लेकिन आपको उसमें कोई गड़बड़ी करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते है।

Read Also  सिंहदेव रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब

 

तुला राशि : राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा और वह बिना सोचे समझे किसी मामले में अपनी राय न दें। आपके बॉस से भी रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, जिसके लिए आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर ही खर्च करना बेहतर रहेगा। आपको अपनी इनकम को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका धन को लेकर कोई काम नहीं रुकेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आज आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों को लेकर कोई पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में भी आप बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण कोई गलती होने की संभावना है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा ध्यान देना होगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी परिजन के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप दानपुण्य के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको काफी सुकून मिलेगा। आपकी कुछ नए लोगों से राजनीति में पहचान बनेगी। जो आने वाले समय में आपके खूब काम आएंगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको थोड़ा कामों को लेकर एहतियात बरतनी होगी। नौकरी में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं। संतान आज किसी गलत राह पर चलने की कोशिश करेगी, जिन्हें आपको समय रहते रोकना होगा। ट्रेवलिंग कर रहे लोगों को थोड़ा सा ध्यान देना होगा, तभी उनके काम पूरे होंगे। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप परिवार में रुके हुए काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ में लगेंगे। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात खराब हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप कोई फैसला अपने भाइयों की मदद से ले। आपको किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप अपनी संतान को पढ़ने के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *