Google Analytics Meta Pixel डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप - Ekhabri.com

डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

कोरोना योद्धाओं पर कोरोना का कहर जारी है। कोविद-19 हर रोज स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 33 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से प्रशासनिक अधिकारियों में खौफ है। इस अस्पताल में 400 से अधिक बेड हैं। संक्रमितों में दो डॉक्टर और 23 नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं, जबकि बाकी तकनीशियन और सहायक कर्मचारी हैं। सभी को कोविड मैक्स अस्पताल, साकेत, पूर्व विंग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अभी तक दिल्ली सरकार द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 50, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में 29 स्वास्थकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में 25 और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। अपोलो, सर गंगा राम, मूलचंद, आरएमएल, सफदरजंग, एम्स और लोक नायक में भी स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं।

बाबू जगजीवन राम अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल ने अपने सभी कर्मियों की जांच कराने का फैसला लिया है। साथ ही अस्पताल तीन दिन के लिए बंद रहेगा। अस्पताल जहांगीरपुरी में है, जो कि कोविड-19 का कंटेनमेंट जोन है। एक अधिकारी ने कहा, ‘सभी कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। अस्पताल को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस पर कहा, ‘बाबू जगजीवन राम अस्पताल जहांगीरपुरी में स्थित है। जहांगीरपुरी में एक ही जगह से बहुत सारे मामले आ चुके हैं उसमें अस्पताल के लोग भी हैं, ये लोकल स्प्रेड है। यहां से कई पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इस संख्या में अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। हमारा काफी स्टाफ वहां से आता है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को मिलेगा नया आयाम: पी. टी. उषा

दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2,918 हो गई है। अब तक 877 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 1,987 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *