Google Analytics Meta Pixel देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट ला सकता है तीसरी लहर; महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और केरल को तैयार रहने के निर्देश - Ekhabri.com

देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट ला सकता है तीसरी लहर; महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और केरल को तैयार रहने के निर्देश

कोरोना के कम होते मामलों के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट देश में कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने बुधवार को कहा कि यह वैरिएंट दुनिया के 9 देशों में है। भारत में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव से हैं। बाकी के केस मध्य प्रदेश और केरल से हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक कंसोर्टिया के हालिया निष्कर्षों के आधार पर महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को इस वैरिएंट से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इससे बहुत ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में डेल्टा प्लस
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट दुनिया के 80 देशों में है। भारत में दूसरी लहर को बढ़ाने में इसी वैरिएंट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा गया है। डेल्टा प्लस वैरिएंट अभी 9 देशों ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, रूस, भारत, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, नेपाल और चीन में मिला है। अभी यह वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में है। राज्यों को चिट्ठी लिखकर बताया गया है कि उन्हें कैसे डेल्टा प्लस वैरिएंट को डील करना है।

हम नहीं चाहते हैं कि डेल्टा प्लस वैरिएंट आगे बढ़े
तीसरी लहर आने के सवाल पर डॉ. पॉल ने कहा- ये कोई नहीं जानता कि वायरस कब अपना रूप बदल ले, ये पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता, लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां न तो दूसरी लहर आई और न चौथी। यानी हम सावधान रहें तो हो सकता है कि यह कंट्रोल में रहे। हालांकि राहत की बात ये है कि 7 मई के मुकाबले देश में कोरोना के मामलों में 90% की कमी आई है।

Read Also  हमास की धमकी- इजराइली बंधकों को ताबूतों में भेजेंगे

पॉल ने अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन की भारत में सप्लाई के सवाल पर कहा कि कंपनी की मांगों को लेकर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। इस पर चर्चा जारी है। बता दें कि मॉडर्ना ने भारत में वैक्सीन सप्लाई को लेकर कुछ शर्तें लगाई हैं।

21 जून को ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश ने 21 जून को एक दिन में 88.09 लाख कोरोना वायरस टीके लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सबसे बड़ी बात ये रही कि इसमें करीब 64% वैक्सीनेशन ग्रामीण इलाकों में हुए। मध्य प्रदेश ने मंगलवार को सबसे अधिक खुराक दी। उसके बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और असम का स्थान रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अंबिकापुर में निजी स्कूलों पर शिकंजा, फीस वसूली मामले में सख्त कार्रवाई

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। एक प्रमुख मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने दो बड़े स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।...

दुर्ग में पुलिस कार्रवाई, ढाई किलो गांजा जब्त आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
दुर्ग: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2.5 किलो गांजा जब्त किया है।  ...