लॉकडाउन के बीच नगालैंड ने पेट्रोल और डीजल पर कोविड-19 सेस लगाकर कीमतों में भारी इजाफा किया है। 28 अप्रैल की मध्यरात्रि से राज्य में पेट्रोल 6 रुपये और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले, असम सरकार ने डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर टैक्स बढ़ा दिया था। नागालैंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्त आयुक्त सेंटियांगर इमचेन ने यह जानकारी दी। नगालैंड टैक्सेशन एक्ट 1967 (संशोधित) में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्यपाल यह आदेश जारी किया है कि मौजूदा टैक्स और सेस के अलावा कोविड-19 सेस भी लगाया जाएगा। वहीं लॉकडाउन के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए असम सरकार ने पिछले हफ्ते पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाया था।
असम में पेट्रोल 71.61 रुपये से बढ़कर 77.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 65.07 रुपये से चढ़कर 70.50 रुपये प्रति लीटर हो गया। असम मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के तहत प्रमुख सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा जारी अधिसूचना 22 अप्रैल को सुबह 12:00 बजे से प्रभावी हो गई है। इसके बाद अब असम में पेट्रोल की कीमत 71.61 रुपये से बढ़कर 77.46 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल की कीमत 65.07 रुपये से बढ़कर 70.50 रुपये हो गई। कोविड -19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का दबाव है।
वहीं, मेघालय में एक लीटर पेट्रोल का भाव 74.9 रुपये और डीजल का दाम 67.5 रुपये हो गया है। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के लिए टैक्स की नई दर 31 फीसदी या 17.6 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 22.5 फीसदी या 12.5 रुपये प्रति लीटर है। नोटिस में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल, दोनों पर 2 फीसदी सेल्स टैक्स सरचार्ज लगाया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...