भारत के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों की संपत्ति देश की कुल संपत्ति के 40 प्रतिशत से ज्यादा है। वहीं संपत्ति के मामले में नीचे से 50 प्रतिशत आबादी के पास कुल संपत्ति का मात्र तीन प्रतिशत है। दावोस में वर्ल्ड इकोनमिक फोरम की वार्षिक बैठक के पहले दिन जारी की गई आक्सफैम इंटरनेशनल की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। पूरी दुनिया में एक प्रतिशत अति अमीर लोगों की संपत्ति तेजी से बढ़ी है।
“सर्वाइवल आफ द रिचेस्ट” के नाम से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति पर एक बार मात्र दो प्रतिशत का कर वसूला जाए, तो इससे अगले तीन साल देश में कुपोषितों को पोषण देने की योजना चलाई जा सकती है। महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
पुरुष कामगारों को मिलने वाले प्रत्येक रुपये की तुलना में महिला कर्मियों को 63 पैसे मिलते हैं। आक्सफैम इंडिया सीईओ अमिताभ बेहर ने कहा, “गरीबों को आनुपातिक रूप से अमीरों की तुलना में बहुत ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ रहा है और आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। इसमें संतुलन बनाना होगा।”
दुनियाभर में अमीरों की बढ़ी संपत्ति
संपत्ति के मामले में दुनिया के अति अमीरों भी भारतीयों से पीछे नहीं हैं। 2020 से पूरी दुनिया में जितनी नई संपत्ति सृजित हुई है, उसमें से 63 प्रतिशत विश्व के एक प्रतिशत अति अमीरों के खाते में गई। बाकी 99 प्रतिश्ात आबादी को मात्र 27 प्रतिश्ात संपत्ति मिली। रिपोर्ट में बताया गया कि 2020 से विश्व में 42 लाख करोड़ डालर की संपत्ति सृजित हुई है। इसमें से 26 लाख करोड़ डालर की संपत्ति एक प्रतिशत अति अमीरों के पास गई।
अरबपतियों की संपत्ति रोजाना 2.7 अरब डालर की दर से बढ़ी है। निचली 90 प्रतिश्ात आबादी के एक डालर की कमाई की तुलना में अरबपतियों ने 17 लाख डालर की कमाई की। पिछले 10 साल में अरबपतियों की संख्या और संपत्ति दोगुनी हो गई है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि दुनिया के अति अमीरों पर पांच प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लगाकर दो अरब जनसंख्या को गरीबी से बाहर निकाला जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...