जम्मू-कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद का अजमेर रोड पुरानी चुंगी नाका स्थित मोक्षधाम में उनके भाई पीयूष शर्मा एवं शहीद की पत्नी पल्लवी ने मुखाग्नि दी। इससे पहले शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके शहीद के परिजन, सेना के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।
इससे पूर्व शहीद का पार्थिव शरीर सेना के 61 कैवलरी पोलो ग्राउंड पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर डॉ जोगाराम, सेना के अधिकारियों एवं जवानों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने बैंड वादन एवं शस्त्र उल्टा करके दिया शहीद को सैन्य सम्मान दिया गया। इस दौरान शहीद की पत्नी पल्लवी, मां सहित परिजनों ने आंसू नहीं बहाये और उनकी शहादत पर गर्व करते हुए उन्हें सलाम किया।रास्ते में सड़क किनारे खड़े लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पुष्प वर्षा कर शहीद को सलाम किया। लोगों ने कर्नल आशुतोष अमर रहे, जय जवान जय किसान एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से जयपुर पहुंचा और सुबह सैन्य अस्पताल से पार्थिव शरीर पोलो ग्राउंड लाया गया। उल्लेखनीय है कि कर्नल आशुतोष रविवार को हंदवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के निवासी थे। उनका परिवार जयपुर के वैशाली नगर स्थित रंगौली गार्डन क्षेत्र में रहता है।
21 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर रहे कर्नल आशुतोष अपने आतंक रोधी अभियानों में साहस और वीरता के लिए दो बार वीरता पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। इतना ही नहीं, शहीद आशुतोष कर्नल रैंक के ऐसे पहले कमांडिंग अफसर थे, जिन्होंने पिछले पांच साल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अपनी जान गंवाई हो। इससे पहले साल 2015 के जनवरी में कश्मीर घाटी में आतंकियों से लोहा लेने के दौरान कर्नल एमएन राय शहीद हो गए थे। इसके अलावा, उसी साल नवंबर में कर्नल संतोष महादिक भी आतंकियों के खिलाफ अभियान में शहीद हो गए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...