Google Analytics Meta Pixel क्लिक केमिस्ट्री के तीन अग्रदूतों को इस बार रसायन का नोबेल - Ekhabri.com

क्लिक केमिस्ट्री के तीन अग्रदूतों को इस बार रसायन का नोबेल

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन विज्ञानियों को मिलेगा। इनमें अमेरिका के स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की कैरोलिन आर बर्टोजी,  अमेरिका के ही ला जोला स्थित स्क्रिप्स रिसर्च के वैज्ञानिक के बैरी शार्पलेस और डेनमार्क की यूनिवर्सिटी आफ कोपेनहेगन के मार्टेन मेल्डल शामिल हैं। इन विज्ञानियों ने क्लिक केमिस्ट्री और बायोआर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए कार्य किया।

 

 

स्वीडन के स्टाकहोम में रायल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज ने इनके नामों की घोषणा की। 2021 में रसायन का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू सी मैकमिलन को अणुओं के निर्माण के लिए पर्यावरणीय रूप से स्वच्छ तरीका खोजने के लिए दिया गया था।

 

क्या है क्लिक केमिस्ट्री
सीधे शब्दों में कहें तो क्लिक केमिस्ट्री समान व्यवहार रखने वाले छोटे-छोटे मालीक्यूल्स को जोड़ने की प्रक्रिया है। इसे बायोकंजुगेशन कहते हैं। क्लिक केमिस्ट्री और बायोआर्थोगोनल केमिस्ट्री का प्रयोग भविष्य में इंसानों और अन्य जीवों के शरीर में ऐसे मालीक्यूल्स के निर्माण के लिए होगा, जो उन्हें निरोग रखेंगे। बीमारी से बचा सकेंगे। क्लिक केमिस्ट्री भविष्य में कैंसर के इलाज व डीएनए में बदलाव करने में भी कारगर साबित होगी। यानी यह आपके जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान कर सकती है।

 

एक नजर तीनों विज्ञानियों पर
कैरोलिन आर बर्टोजी : बास्टन में जन्मीं 55 वर्षीय बर्टोजी को रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान दोनों में ही महारथ है। जीवित प्रणालियों के साथ कैमिकल रिएक्शन के लिए बायोआर्थोगोनल केमिस्ट्री शब्द उन्हीं की देन है। उन्होंने कैंसर, सूजन और बैक्टीरियल इंफेक्शन से जुड़े सेल सरफेस ग्लाइकोसिलेशन में बदलावों पर काफी काम किया है। शोध उपलब्धियों के लिए कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके।

 

बैरी शार्पलैस : 1941 में फिलाडेलफिया में जन्मे शार्पलैस ने स्टीरियोसेलेक्टिव रिएक्शन और क्लिक केमिस्ट्री पर बहुत काम किया है। उन्हें दूसरी बार नोबेल मिला है। 2001 में शार्पलेस को चिरली उत्प्रेरित आक्सीकरण रिएक्शन पर उनके काम के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। खास बात ये है कि वे ग्रेजुएशन के बाद मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते थे मगर उनके शिक्षक ने उन्हें रसायन के क्षेत्र में ही आगे पढ़ाई जारी रखने को कहा। इस वर्ष संयुक्त रूप से रसायन का नोबेल जीतने के साथ ही शार्पलेस उन वैज्ञानिकों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गए जिन्होंने दो बार नोबेल पुरस्कार जीते हैं। अन्य विज्ञानियों में फ्रेडरिक सेंगर दो बार रसायन विज्ञान का नोबेल, जान बारडीन दो बार भौतिकी का नोबेल, मैरी क्यूरी एक बार भौतिकी और एक बार रसायन का नोबेल, निलुस पालिग एक बार रसायन विज्ञान और एक बार शांति का नोबेल जीत चुके हैं।

 

मार्टेन मेल्डल :  67 वर्षीय मेल्डन को क्लिक रिएक्शन करने के लिए जाना जाता है। इन्होंने पेप्टाइड और कांबिनेटरियल केमिस्ट्री में कई तकनीकों का विकास किया है। बायोआर्गेनिक केमिस्ट्री व पालिमर, एंजाइमोलजी के विकास में भी इनकी गहरी रूचि रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार पुरस्कृत हो चुके हैं। वे सोसाइटी आफ कांबिनेटोरियल साइंसेज के मुखिया भी हैं।
शार्पलेस दो बार नोबेल जीतने वाले विशिष्ट क्लब में शामिल हैं।

 

ये भी जानिये
– 187 विज्ञानियों को अब तक रसायन के नोबेल पुरस्कार ने सम्मानित किया जा चुका, इनमें सात महिला विज्ञानी।
– 97 वर्षीय जान बी गुडइनफ (2019 में) सबसे उम्रदराज नोबल पुरस्कार विजेता। ये सभी श्रेणियों में रिकार्ड।
– 35 साल की उम्र में 1935 में इरेन जोलियट ने पत्नी क्यूरी के साथ रसायन का नोबेल जीता था। ये सबसे कम आयु में नोबेल।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...