Google Analytics Meta Pixel राज्य के सभी स्कूलों में 26 नवम्बर को मनाया जाएगा संविधान दिवस - Ekhabri.com

राज्य के सभी स्कूलों में 26 नवम्बर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

 स्कूलों में ह्यभारत का संविधान व हम भारत के लोग नामक लघु पुस्तिका वितरित
रायपुर। राज्य के सभी स्कूलों में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नंवबर 2021 कोराज्य के सभी स्कूलों में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नंवबर 2021 को राज्य के सभी स्कूलों में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नंवबर 2021 को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूलों में 26 नवम्बर को संविधान की प्रस्तावना का पाठ और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा गोष्ठी, भाषण आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला तथा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उक्ताशय की जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग संयुक्त सचिव एवं एससीईआरटी के संचालक राजेश सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप एससीईआरटी द्वाराभारत का संविधान व हम भारत के लोग नामक लघु पुस्तिका छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से प्रकाशित कर शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा पहली से 8वीं और हम भारत के लोग हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल में नि:शुल्क वितरित की गई है। इन दोनो लघु पुस्तिका में संविधान की प्रस्तावना, संक्षिप्त परिचय, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्वों को बाल मनोविज्ञान के अनुरूप सचित्र प्रस्तुत किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 26 नवबंर 2019 को विधानसभा के विशेष सत्र में घोषणा की थी कि राज्य के सभी स्कूली विद्यार्थी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ करें, जिससे उन्हें हमारे संविधान के मूलभूत तथ्यों की जानकारी हो सके।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बच्चों को दी जा रही संविधान की जानकारी
एससीईआरटी के संचालक राणा ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप भारतीय संविधान से बच्चों को परिचित कराने हेतु स्कूलों में प्रथम सप्ताह संविधान की प्रस्तावना, द्वितीय सप्ताह मौलिक अधिकार व तृतीय सप्ताह संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्य चतुर्थ सप्ताह राज्य के नीति निर्देशक तत्वों को समाहित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार प्रति सोमवार राज्य के समस्त शैक्षिक संस्थाओं मे प्रार्थना के उपरांत संविधान के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
पूर्वान्ह 11 बजे संविधान की प्रस्तावना आनलाइन पाठन
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों महाविद्यालयों, संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों में 26 नवंबर 2021 को संविधान दिवस के अवसर पर पूर्वान्ह 11 बजे संविधान की प्रस्तावना आॅनलाइन पाठन हेतु निर्मित वेब पोर्टल द्वारा पढ़ा जाएगा तथा जहां कम्प्यूटर, मोबाइल इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध न हो, वहां पूर्व की भांति आॅफलाइन मोड में संविधान के प्रस्तावना का पाठन कराया जाएगा। इस संबंध में स्कूल षिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मिशन समन्वयक, डाइट प्राचार्य व जिला साक्षरता मिशन के परियोजना अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर संविधान दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...