सुकमा जिले में मंगलवार को पहले चरण में लोकतंत्र के पर्व मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। लोग नक्सल खौफ से ऊपर उठकर मतदान कर रहे हैं। इसी क्रम में एक मतदान केंद्र पर 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी अपना वोट डाला। हालांकि चुनाव आयोग ने 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को अपने घर पर वोट डालने के लिए सुविधा दी है। फिर भी इस वृद्ध महिला ने उस सुविधा का विकल्प नहीं चुना और ईवीएम से वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंची और लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।









