रायपुर, 16 अक्टूबर 2024 – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 69 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से 11 मामलों का निराकरण किया गया। बाकी 49 मामले आज कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे।

बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद थे।










