Google Analytics Meta Pixel - Ekhabri.com

मिसाल बनी छत्तीसगढ़ पुलिस- पिछले 2 साल में रिकॉर्ड 421 प्रकरणों में दी अनुकंपा नियुक्ति
रायपुर। अमूमन पुलिस की सख्त छवि ही सामने आती है। लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने पिछले दो सालों में अपने कर्मचारियों के लिये जो संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है, उसने कई परिवारों के जख्मों पर मरहम का काम किया है। विगत दो वर्षों में अब तक रिकॉर्ड 421 दिवंगत/ शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्तियां दी गयी हैं। पिछले दो सालों में 47 शहीद और 374 सामान्य मृत्यु के प्रकरणों में पात्र परिजनों को अनुंकपा नियुक्तियां दी गयी हैं। विगत दो साल 2019 और 2020 में अनुकंपा नियुक्ति देने का ये आंकड़ा राज्य बनने के 20 साल में सबसे बड़ा है। जो ये दशार्ता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपने कर्मचारियों के लिये कितनी संवेदनशील है। मतलब एक साल में औसतन 210 पुलिस परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति दी गयी है।
इस बारे में डीजीपी श्री डीएम अवस्थी कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के स्पष्ट निर्देश हैं कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होना चाहिये। मैंने भी पुलिस परिवारों को बोलकर रखा है कि अनुकंपा नियुक्ति के लिये यदि पात्र हैं और यदि कोई परेशानी आ रही है तो सीधे मुझे फोन करें। पिछले दो सालों में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करना मेरी प्राथमिकता में शामिल रहा है। पुलिस जवान हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं। उनके जाने के बाद परिजनों को नौकरी और देखभाल हमारी जिम्मेदारी है।
केस- 1
मैं पांच माह की गर्भवती थी। मैंने और मेरे पति ने आने वाले बच्चे के लिये बहुत सपने संजोकर रखे थे। लेकिन 9 अप्रैल 2019 को पति की सड़क दुर्घटना में निधन के बाद सारे सपने चकनाचूर हो गये। उनके जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गयी। घर चलाना मुश्किल हो गया। एक साल का बेटा और मेरे बुजुर्ग माता-पिता भी मुझ पर ही आश्रित हैं। अपनी आप-बीती बताते हुये महेश्वरी कुर्रे के आंसू छलक पड़ते हैं। वे बताती हैं कि उनके पति स्वर्गीय रमेश कुर्रे जांजगीर में आरक्षक पद पर तैनात थे। कोरोना के चलते अनुकंपा नियुक्ति के लिये किसी से मिल भी नहीं पा रही थी। लेकिन एक दिन स्पंदन कार्यक्रम के बारे में पता चला। मैंने खुद को रजिस्टर कराया। एक सितंबर को डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने मुझसे वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने उसी दिन तत्काल अनुकंपा नियुक्ति के लिये निर्देश दिये। अभी मेरे पास नियुक्ति पत्र आ गया है। अब जल्द ही मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डीजीपी की हमेशा आभारी रहूंगी।
केस-2 साल 2018 में गरियाबंद के आमामोरा में जनशिविर लगा हुआ था। सर्चिंग पर निकली पार्टी की गाड़ी को नक्सलियों ने लैंडमाईन विस्फोट से उड़ा दिया। जिसमें आरक्षक भोज सिंह टांडिल्य शहीद हो गये। उनके भाई तरुण टांडिल्य बताते हैं कि बड़े भाई के शहीद होने के बाद बूढ़े मां-बाप और विकलांग बहन की जिम्मेदारी मेरे ऊपर आ गयी। एक तरफ भाई के जाने का दुख तो दूसरी तरफ घर चलाने की जिम्मेदारी। मुझे लगता था कि सरकारी काम लेटलतीफ होते हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में आईजी कार्यालय से फरवरी 2019 में अनुकंपा नियुक्ति के लिये पत्र मिल गया। मुझे उम्मीद ही नहीं थी कि ये सब इतनी जल्दी भी हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...