Google Analytics Meta Pixel 'गुलाबो सिताबो' और 'शकुंतला देवी' के साथ-साथ 7 फिल्में की जाएंगी OTT Platform पर रिलीज - Ekhabri.com

‘गुलाबो सिताबो’ और ‘शकुंतला देवी’ के साथ-साथ 7 फिल्में की जाएंगी OTT Platform पर रिलीज

देश की कई विभिन्न भाषी फिल्में जैसे कि अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अभिनीत शूजित सरकार की ‘गुलाबो सिताबो’, विद्या बालन की मुख्य भूमिका वाली ‘शकुंतला देवी’, ज्योतिका स्टारर ‘पोनमागल वंधाल’ सहित कई अन्य फिल्मों का मई और अगस्त महीने के बीच अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा. शूजित सरकार की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ के आगामी प्रीमियर की घोषणा होने के बाद, अमेजन प्राइम वीडियो ने आज ऐसी ही छह बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की घोषणा की है, जिनका सीधा प्रसारण डिजिटली किया जाएगा.

फिल्मों का प्रीमियर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर अगले तीन महीनों में होगा और यह दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा.

भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के निदेशक और कंटेंट हेड विजय सुब्रमण्यम ने कहा, “हम प्राइम वीडियो में हमारे उपभोक्ताओं की पसंद पर काम करने में विश्वास रखते हैं और यही विश्वास हमारे नवीनतम पेशकश की उत्पत्ति है.”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 2 वर्षो से प्राइम वीडियो हमारे ग्राहकों के लिए भाषाओं से परे सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों के भीतर नई फिल्मों को देखने के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है. अब हम इसे एक कदम और आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके तहत भारत की सात बहुप्रतीक्षित फिल्में शामिल हैं. दर्शकों को घर बैठे सिनेमाई अनुभव देने के लिए इन्हें विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर जारी किया जाएगा.”

अमेजन प्राइम वीडियो का डायरेक्ट-टू-सर्विस स्लेट:

ज्योतिका, पार्थीबन, भाग्यराज, प्रताप पोथेन और पंडियाराजन द्वारा अभिनित ‘पोनमागल वंधाल’ एक लीगल ड्रामा है. इस फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं जे.जे. फ्रेड्रिक और इसे सूरिया और राजशेखर कपूर्रासुंदरापांडियन ने प्रोड्यूस किया है .

Read Also  सालार ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना द्वारा अभिनीत ‘गुलाबो सिताबो’ एक पारिवारिक कॉमेडी है, जिसमें आम आदमी का दैनिक संघर्ष दिखाया गया है. इस फिल्म को जूही चतुवेर्दी ने लिखा और शूजित सरकार ने निर्देशित किया है और रॉनी लाहिड़ी व शील कुमार इसके निमार्ता हैं.

कीर्ति सुरेश द्वारा अभिनीत ‘पेंग्विन’ के लेखक और निर्देशक हैं ईश्वर कार्तिक. इस फिल्म के निमार्ता हैं स्टोन बेंच फिल्म्स और कार्तिक सुब्बाराज.

रागिनी चंद्रन, सिरि प्रह्लाद और महान अभिनेता मुख्यमंत्री चंद्रू द्वारा अभिनीत ‘लॉ’ के लेखक और निर्देशक हैं रघु समर्थ और निमार्ता हैं अश्विनी तथा पुनीत राजकुमार.

‘फ्रेंच बिरयानी’ में दानिश सैत, साल युसुफ और पितोबाश मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके लेखक अविनाश बालेक्कला हैं , पन्नागा भाराना ने इसे निर्देशित किया है और इसके निमार्ता अश्विनी, पुनीत राजकुमार और गुरुदत्त ए. तलवार हैं.

‘शकुंतला देवी’ में मुख्य भूमिका विद्या बालन ने निभाई है, यह एक लेखिका और गणितज्ञ शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जो ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से मशहूर थीं. इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया है. फिल्म को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स प्रोडक्शंस एवं विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है .

अदिति राव हैदरी और जयसूर्या द्वारा अभिनीत इस फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं नारानीपुझा शनावास और निमार्ता हैं विजय बाबू का फ्राइडे फिल्म हाउस.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *