उत्तर प्रदेश के हरदोई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में एक बच्ची भी घायल है। वहीं हादसे के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे में पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख
उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या 02 की है, जहां पर पर बल्ला कंजड़ अपने परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रहता था। मंगलवार की रात रोजाना की तरह परिवार सड़क के किनारे सो रहा था। इसी बीच बुधवार को तड़के मेंहदीघाट कन्नौज की तरफ से हरदोई जा रहा बालू लदा ट्रक झोपड़ी के ऊपर पलट गया। परिवार पर बालू लदा ट्रक पलटने से पूरा परिवार उसके नीचे दब गया। वहीं जब तक बालू और ट्रक हटाकर नीचे दबे लोगों को निकाला जाता, तब तक 4 बच्चों सहित 8 की मौत हो गई।
ट्रक गंगा किनारे से बालू लेकर हरदोई जा रहा था। बता दें कि मृतकों में बल्ला (45), उसकी पत्नी मुंदी (42), पुत्री सुनैना 5 वर्ष, पुत्री लल्ला 4 वर्ष, पुत्री बुद्धू 4 वर्ष के अलावा उसके बिलग्राम के कासुपेट मोहल्ले के रहने वाले दामाद करन पुत्र रामकिशोर 25 उसकी पत्नी हीरो 22 वर्ष व उनके पुत्र कोमल 5 वर्ष शामिल हैं जबकि पुत्री बिट्टू 4 वर्ष घायल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...