छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक अपनी ही लापरवाही के चलते उठाईगिरी का शिकार हो गया। सीडीएम के माध्यम से खाता में रुपये जमा करने के लिए उसके पिता ने उसे रुपये दिए थे। युवक ने उन रुपयों में अपना और अपने दोस्त के रुपये को मिलाकर एक थैले में रखकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर अपने दोस्त के साथ हाउसिंग बोर्ड की तरफ बढ़ा। रास्ते में देना बैंक के पास उसे उसका एक दोस्त मिल गया। दोस्त ने पार्टी देने बोला तो वो भी तुरंत तैयार हो गया। उसने थैले में रखे रुपयों में से 500 रुपये निकाले और दारू भट्ठी से शराब खरीदी। शराब पीने पिलाने के बाद वो होटल पर चाय पीने गया। वहां से पानठेला पर गुटखा लेने गया।
इस दौरान उसकी स्कूटी और उसकी डिक्की में रखे रोड के किनारे लावारिस हालत में पड़े रहे। ये सब करने के बाद वो हाउसिंग बोर्ड के सीडीएम में रुपये जमा करने के लिए फिर से आगे बढ़ा। वो रुपयों को जमाने के लिए बैकुंठधाम के पास रुका और डिक्की खोलकर देखा तो उसमें से रुपयों वाला थैला गायब था। इसके बाद उसने छावनी थाना में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी की है।
पुलिस ने बताया कि जेपी चौक कैंप-2 निवासी श्याम कुमार यादव (25) को गुरुवार को उसके पिता राममिलन यादव ने 55 हजार रुपये खाता में जमा करने के लिए दिया था।
वो उन रुपयों को हाउसिंग बोर्ड एसबीआइ के सीडीएम में जमा करने के लिए अपने दोस्त ईश्वर के साथ निकला। पिता के दिए 55 हजार रुपये, अपने 13 हजार और अपने दोस्त के नौ हजार कुल 77 हजार रुपयों को उसने एक साथ कर के एक थैले में रखकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा। देना बैंक के पास उसका दोस्त विशु उसे मिला। विशु ने पार्टी देने बोला तो उसने डिक्की में से ही 500 रुपये निकाले और पास की दारू भट्ठी से शराब ली। इसके बाद वहां से वो चौरसिया होटल पर चाय पीने गया। फिर पास के पानठेले से गुटखा खरीदा। इसके बाद उसने अपने दोस्त ईश्वर को कैंप-2 जैतखाम के पास छोड़ा और वहां से अपने एक अन्य दोस्त विशाल को लेकर हाउसिंग बोर्ड की तरफ बढ़ा। रास्ते में बैकुंठधाम मैदान में रुककर उसने डिक्की खोला तो उसमें से रुपये वाला थैला गायब था। उसने पुलिस से शिकायत की है कि किसी अज्ञात आरोपित ने उसकी स्कूटी की डिकक्की से 76 हजार 500 रुपये निकाल लिए। घटना की शिकायत पर छावनी पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...