महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज में हुए रैगिंग मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को खूब मशक्कत करना पड़ी। दरअसल, जिन छात्रों ने रैगिंग के आरोप लगाए थे, वह अपने बयान से मुकुर गए थे। ऐसे में इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए महिला कांस्टेबल छात्रा बनकर कैंटीन और हास्टल में बैठी। वहां रैगिंग के झूठे किस्से सुनाए और रैगिंग लेने वाले सीनियर छात्रों के सुबूत जुटाए। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग 11 सीनियर छात्रों को गिरफ्तार किया है।
संयोगितागंज थानाप्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक जूनियर छात्रों ने सीधे यूजीसी को शिकायत भेजी थी। यूजीसी ने एफआईआर करवा दी। एफआईआर होते ही सीनियर छात्रों ने उन जूनियर्स से समझौता कर लिया, जिनके द्वारा शिकायत भेजी गई थी। कुछ पीड़ितों ने बयान से ही इन्कार कर दिया। कुछ ने कहा कि रैगिग हुई, लेकिन रैगिंग लेने वाले का हुलिया और नाम नहीं जानते हैं। पुलिस इस केस को बंद करने वाली ही थी कि पुरानी पद्धति से आरोपितों को ढूंढने की कोशिश करने की बात हुई। इसके बाद महिला कांस्टेबल शालिनी चौहान को एमजीएम मेडिकल कालेज भेजा गया। कद-काठी से छात्रा नजर आने वाली शालिनी सादे कपड़ों में बैग लेकर कालेज जाने लगी।
कालेज की कैंटीन में उसने छात्र-छात्राओं से दोस्ती की और बातों ही बातों में रैगिंग का जिक्र शुरू कर दिया। कुछ मुलाकातों के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि कालेज और हास्टल में रैगिंग तो हुई है। शालिनी के साथ आए हेड कांस्टेबल कालीचरण और रिकू भदौरिया ने रैगिंग लेने वालों का पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग लेने के तथ्य मिले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। थानाप्रभारी के मुताबिक हमने करीब तीन महीने की मशक्कत के बाद आरोपित प्रियम त्रिपाठी, राहुल पटेल, शुभांकन मिश्रा, चेतन वर्मा, शैलेष शर्मा, देववृत गुप्ता, ऋषिराज, उज्जवल पांडे, रोमन पाटीदार और प्रभातसिंह को गिरफ्तार कर लिया।
बयान के बहाने बुलाकर की गिरफ्तारी
आरोपित छात्र गीताभवन और लालराम नगर स्थित फ्लैट पर बुलाकर रैगिंग लेते थे। उन्हें पुलिस की तरकीब का पता चला तो वकीलों के संपर्क में आए। कुछ ने तो लोकेशन और काल डिटेल का बहना बनाया कि उनके खिलाफ साक्ष्य ही नहीं है। हालांकि, पुलिस इसके पहले कुछ पीड़ितों के बयान ले चुकी थी। पुलिस ने बयान के बहाने बुलाया और नोटिस देकर जमानत पर छोड़ दिया।
शालिनी की हुई है अनुकंपा नियुक्ति
इस मामले का पर्दाफाश करने वाली शालिनी की अनुकंपा नियुक्ति हुई है। उसके पिता की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। वह चाहती थी कि उसे काम मिले और पिता की तरह फर्ज निभा सके। शालिनी संदेही छात्रों के फोटो भी लेकर जाती थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...