Google Analytics Meta Pixel काबुल के होटल पर हमला, तीन मरे, 18 घायल - Ekhabri.com

काबुल के होटल पर हमला, तीन मरे, 18 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक बड़े होटल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। तालिबान प्रशासन के अनुसार सुरक्षाकर्मियों की जवाबी गोलीबारी में तीनों हमलावर मारे गए जबकि होटल में ठहरे दो विदेशी घायल हुए हैं। जबकि काबुल के इमर्जेंसी हास्पिटल ने कहा कि होटल में हुई घटना में मारे गए तीन लोगों के शव और 18 लोग घायल स्थिति में लाए गए हैं। इस अस्पताल का संचालन इटली का संगठन करता है। मध्य काबुल के जिस होटल पर हमला हुआ है वहां पर बड़ी संख्या में चीन और अन्य देशों के नागरिक ठहरते हैं।

 

 

तालिबान प्रशासन के अनुसार गोलीबारी के दौरान बचकर भागने के लिए कमरे की बालकनी से कूदे दो विदेशी नागरिक घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हमला लोंगान होटल में दोपहर बाद करीब ढाई बजे हुआ। होटल के नजदीक रहने वालों ने पहले वहां पर विस्फोट की तेज आवाज सुनी और उसके बाद फायरिग शुरू हो गई। इससे होटल में आग लग गई। यह हमला चीनी राजदूत की अफगानिस्तान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात के एक दिन बाद हुआ है। राजदूत ने मुलाकात में काबुल स्थित चीनी दूतावास की सुरक्षा पर भी चर्चा की थी।

 

 

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार काबुल में चीनी दूतावास और नागरिकों के ठहरने वाले गेस्टहाउस के नजदीक हमला हुआ है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। काबुल स्थित चीन के दूतावास ने हमले पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। हाल के महीनों में अफगानिस्तान में कई विस्फोट और फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इसी महीने के प्रारंभ में पाकिस्तानी दूतावास पर हमला हुआ था। जबकि सितंबर में रूसी दूतावास के नजदीक आत्मघाती हमला हुआ था। दोनों हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...