अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के यांग्त्से में नौ दिसंबर को घुसपैठ करने आए चीन के सैनिकों को उम्मीद नहीं थी कि उनके दो सौ से ज्यादा जवानों को कुछ ही घंटे में कई सौ भारतीय जवानों का सामना करना पड़ेगा। यह इसलिए संभव हुआ कि भारत ने पिछले एक दशक में पूरे राज्य में सड़कों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है। भारत ने भूटान की सीमा से सटे तवांग से लेकर अपर सियांग व दाबांग वैली से होते हुए डोंग-हवाई तक दो हजार किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे चीन की किसी भी हरकत को और करारा जवाब दिया जा सकेगा।
कुछ वर्ष पहले तक चीन के सैनिक कई बार अपनी मर्जी से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश करते थे और फिर अपनी मर्जी से ही लौट जाते थे। लेकिन अब यह संभव नहीं है। यही वजह है कि पहले चीन के सैनिक चार-पांच की टुकड़ी में प्रवेश करते थे लेकिन अब वो 50-100 या इससे भी ज्यादा संख्या में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि अब उन्हें बड़े भारतीय दल का सामना करना पड़ेगा। पूरे राज्य के किसी भी हिस्से में भारत अब कुछ समय के भीतर चीनी सैनिकों की संख्या के बराबर या उनसे ज्यादा सैनिक एकत्रित करने में सक्षम है। मैकमोहन लाइन के पास बनाए जा रहे फ्रंटियर हाईवे के बाद भारत की क्षमता और बढ़ जाएगी। इसकी अहमियत इस बात से भी समझी जा सकती है कि चीन ने एलएसी के पास अपने हिस्से में जो नए गांव बनाए हैं, उनकी निगरानी भी सीधे तौर पर भारत अब कर सकेगा।
सूत्रों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश से सटी एलएसी पर चीन की तरफ से गड़बड़ी करने की आशंका भारत को पहले से ही थी। सितंबर, 2022 में जब चीन की तरफ से पूर्वी लद्दाख से अपने सैनिकों को वापस हटाने का फैसला किया गया तब भी भारत की तरफ से उस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई थी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन व भारतीय सैनिकों की वापसी को एलएसी पर एक समस्या के कम होने के तौर पर बताया था। दूसरी तरफ, चीन के विदेश मंत्रालय ने इसे दोनों देशों के बीच मौजूदा सैन्य तनाव को खत्म करने के तौर पर बताया था।
सीमावर्ती इलाकों में पुल-संपर्क मार्गों का बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहा भारत
भारत सिक्किम से लेकर अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पुल, टनल व संपर्क मार्गों का निर्माण बड़े पैमाने पर कर रहा है। भारत की तरफ से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर चीन पूर्व में भी कई बार आपत्ति जता चुका है। भारत सरकार ने नवंबर, 2022 के शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्यों में 1.60 लाख करोड़ की लागत से सड़कों व ढांचागत सुविधाओं के निर्माण का ऐलान किया था। इसमें से 44 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में लगाई जाने वाली हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ढांचागत परियोजनाओं को विकसित करने का फैसला भारत को चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखकर ही करना पड़ा है। वर्ष 2017 में डोकलाम प्रकरण के बाद से ही भारत को इस बात की आश्ांका रही है कि चीन पूर्वी एलएसी पर ज्यादा गड़बड़ी फैलाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...