चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने निशाना साधा। राहुल का नाम लिए बिना कहा कि चाणक्य ने भी लिखा है कि विदेशी मां से पैदा हुआ बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। यह डीएनए की समस्या है। उन्होंने यह बयान सोमवार देर रात विक्रम शोध पीठ उज्जैन और एक निजी विश्वविद्यालय के संयुक्त कार्यक्रम में दिया। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह चारण-भाट की भाषा है। मुंतशिर ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से भी मुलाकात की।
शोध पीठ के राष्ट्रीय विमर्श में आए मुंतशिर ने कहा कि अभी हमने चीन को भगाया। हमें दुख होता है, जब एक निहायत गैर जिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिक चीन के सैनिकों से पिट गए। इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग कोई कैसे कर सकता है, पर मैं उसे क्या दोष दूं, मैंने चाणक्य को पढ़ा है। मुंतशिर ने कहा कि भारत वर्ष में अनेक शूरवीर हुए, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उन्हें अपना आदर्श बनाना होगा। हम जो जीता वही सिकंदर कहावत क्यों कहते हैं? हम जानते हैं कि सिकंदर विदेशी आक्रांता था। हमें यही पढ़ाया गया कि सिकंदर विश्व विजय करते हुए भारत आया और पोरस को हराकर यहां से गया, लेकिन वास्तविकता यह है कि उसे यहां से खदेड़ दिया गया। हमें जो जीता वही सिकंदर नहीं, बल्कि जो जीता वही विक्रमादित्य बोलना चाहिए।
उधर, मुंतशिर के बयान पर युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने ट्वीट किया कि गृहमंत्री से मुलाकात और उसके बाद आपत्तिजनक बयान। मनोज मुंतशिर जी, कलाकार हैं, कलाकार ही रहिए, भाजपा के एजेंट मत बनिए। नफरत फैलाकर देश को तोड़ना देशभक्ति नहीं हो सकती है। सलाह दे रहा हूं, सुधर जाइए। नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि चीन के सैनिक भारतीय सैनिकों को पीट रहे हैं, लेकिन उस पर कोई बात नहीं हो रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...