उत्तर प्रदेश बोर्ड से हिदी माध्यम से पढ़ी सानिया मिर्जा ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा पास की है। उन्हें फ्लाइंग विग में महिलाओं के लिए आरक्षित 19 सीटों में दूसरा स्थान मिला है। अब वह एनडीए से पासआउट होकर देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगी।
एनडीए की प्रवेश परीक्षा में 149वां स्थान पाने वाली सानिया मिर्जा मीरजापुर के जसोवर गांव की निवासी हैं। उनके पिता शाहिद अली एमए पास हैं और मीरजापुर में एक टीवी मैकेनिक का काम करते हैं। वह बताते हैं कि सानिया शुरू से पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। 2019 में हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। मीरजापुर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज से 12वीं करने के बाद एनडीए में जाने की इच्छा जताई तो पैसा बाधा बना। इस बाधा को दूसरे करने के लिए पिता ने दिन रात मेहनत कर तीन लाख रुपये जुटाए। कोचिग के लिए लखनऊ भेजा।
सानिया की मां तबस्सुम ने कहा उनकी बच्ची ने माता-पिता के साथ ही गांव का मान रखा है। उसने फाइटर पाटलट बनने के अपने सपने को उड़ान देने की तैयारी को अंजाम देने का मुकाम पा लिया है। अपने गांव की हर लड़की को प्रेरित किया है।
अवनि चतुर्वेदी बनीं प्रेरणा
सानिया मिर्जा ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती थीं। वह 11वीं कक्षा में थीं तब देश की प्रथम महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी के बारे में पता चला। अवनि इसके बाद सानिया की प्रेरणा स्रोत बन गईं। उन्होंने एनडीए की प्रवेश परीक्षा दूसरे प्रयास में पास की है। अब वह 27 दिसंबर को पुणे के खड़कवासला में एनडीए एकेडमी चली जाएंगी। भारत की टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने ट्वीट कर मीरजापुर की सानिया मिर्जा को एनडीए में चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि सानिया की यह सफलता अन्य लड़कियों के लिए सफलता का मूल मंत्र बनेगी।
यूपी बोर्ड से भी है मुमकिन
सानिया मिर्जा ने कहा कि यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को लगता है कि सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्र ही एनडीए की परीक्षा पास कर सकते हैं। यह सच नहीं है। यूपी बोर्ड के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं, बस सही तैयारी और मेहनत करने का जज्बा होना चाहिए। कुछ कर गुजरने का जुनून हो और आपके माता-पिता साथ हों,तो इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...