आईपीएल कोरोना के कारण इस बार यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। मगर इससे पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में विवाद हो गया। गत दिनों चेन्नई सुपरकिंग की टीम के सदस्य सुरेश रैना के अचानक स्वदेश लौट आए। रैना के इस तरह अचानक लौट आने से सभी हैरान है। हालांकि अब अटकलों पर विराम लगाते हुए टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने स्पष्ट किया है कि रैना किसी पारिवारिक विवाद की वजह से नहीं, बल्कि मन के मुताबिक होटल रूम न मिलने से आईपीएल छोड़कर गए हैं।
दुबई में सुरेश रैना को होटल में जो रूम दिया गया था, बालकनी नहीं थी, जबकि धोनी के कमरे में बालकनी थी। सुरेश रैना बिलकुल धोनी जैसा कमरा अपने परिवार के लिए चाहते थे। जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने गुस्से में आकर टीम को छोड़ दिया और दिल्ली लौट आए। खबर के मुताबिक सुरेश रैना और धोनी के बीच विवाद भी हुआ और उसके बाद टीम के मालिक श्रीनिवासन ने इस मुद्दे पर कप्तान से चर्चा भी की।
सुरेश रैना पर टीम का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक रैना दुबई पहुंचने के बाद से अपने होटल के कमरे से निराश थे। रैना बायो बबल और क्वारंटीन के कड़े नियमों के चलते धोनी जैसा कमरा चाहते थे। रैना को ऐसा रूम चाहिए था, जिसमें बड़ी बालकनी हो। महेंद्र सिंह धोनी ने सुरेश रैना से बात की लेकिन उन्हें शांत नहीं कर सके और इसके बाद हालात बेकाबू हो गए।
आईपीएल में खेलने के लिए आठ टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं। सभी ने कोरोना को लेकर बनाए गए प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद अभ्यास की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना के दो दिन पहले अचानक स्वदेश लौटने की घटना ने सभी हैरान कर दिया था। इस बीच कैप्टन कूल ने ऑलराउंडर रैना को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला किया। श्रीनिवासन ने यहां तक कहा कि उनके सिर सफलता चढ़ गई है।
एक साक्षात्कार में श्रीनिवासन ने कहा कि ‘रैना के यूं अचानक टीम का साथ छोड़ने से धक्का लगा है, लेकिन कप्तान धोनी ने स्थिति को संभाल लिया है। क्रिकेटर पुराने दिनों के तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स परिवार की तरह है और सभी वरिष्ठ खिलाड़ी साथ रहना सीख चुके हैं। ‘रैना एपिसोड से टीम उबर चुकी है। मैं समझता हूं कि अगर आप खुश नहीं हैं तो लौट जाएं। मैं किसी पर कुछ करने के लिए दबाव नहीं डाल सकता हूं। कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है…।’
इसके अलावा उन्होंने कहा कि रैना और धोनी के बीच बात हुई है। कप्तान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि अगर कोरोना के केस बढ़े तो भी चिंता की बात नहीं है। धोनी ने टीम के साथ जूम कॉल पर बात की है और सभी को सुरक्षित रहने को कहा है। वहीं पूर्व आईसीसी अध्यक्ष को विश्वास है कि सुरेश रैना लौट आएंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह वापस आना चाहेंगे। सीजन शुरू नहीं हुआ है और उन्हें भान होगा कि वह क्या (11 करोड़ रुपये सैलरी) छोड़कर गए हैं।’ इससे पहले कयास थे कि रैना इसलिए आईपीएल छोड़कर लौट आए हैं, क्योंकि पठानकोट में उनके रिश्तेदारों पर डकैतों ने हमला कर दिया था, जिसमें उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...