उत्तराखंड के आपदा प्रभावित जोशीमठ शहर को नए सिरे से बसाने के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की ने कार्ययोजना बनाने के साथ ही कुछ सुझाव भी दिए हैं। इसके अंतर्गत कम लागत पर भूकंपरोधी एवं बेहतर पक्के भवनों का निर्माण किया जा सकता है। वहीं, नए जोशीमठ के लिए शहरी विकास योजना के माडल को अपनाए जाने का प्रस्ताव भी दिया है।
भूधंसाव के कारण जोशीमठ का लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्र आपदाग्रस्त घोषित किया जा चुका है। यहां जमीन, सड़क और भवनों पर दरारें आई हुई हैं। इसे देखते हुए सीबीआरआई रुड़की के विज्ञानियों की अलग-अलग टीम लगातार जोशीमठ के आपदा प्रभावित इलाकों में निरीक्षण एवं सर्वे कर रही हैं। वहीं, संस्थान के विज्ञानियों की टीम ने सरकार को जोशीमठ आपदा के स्थायी समाधान का सुझाव भी दिया है।
विज्ञानियों का कहना है कि नए सुरक्षित स्थान का चयन कर शहर को बसाया जा सकता है। इसके लिए अर्बन प्लानिंग की जरूरत होगी। सीबीआरआई यहां के भौगोलिक और पर्यावरणीय दृष्टि के आधार पर सुरक्षित एवं कम लागत वाली तकनीक का इस्तेमाल कर भवन निर्माण कार्य करने में सरकार की मदद कर सकता है।
वहीं, सीबीआरआई मौसम के अनुकूल भवनों का निर्माण करेगा। इसमें स्थानीय निर्माण सामग्री और कौशल का इस्तेमाल किया जाएगा। सीबीआरआई के विज्ञानियों की टीम जोशीमठ में चार हजार भवनों में नुकसान का आकलन भी कर रही है। जोशीमठ में निरीक्षण के लिए गई टीम में शामिल संस्थान के विज्ञानी डा. अजय चौरसिया ने बताया कि आपदाग्रस्त जोशीमठ शहर को नए सिरे से बसाने को लेकर सीबीआरआई रुड़की ने कार्ययोजना बनाने के साथ ही सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं।
प्रभावितों के लिए अनुकूल-सुरक्षित साबित होंगे प्री-फेब्रिकेटेड घर
सीबीआरआई के विज्ञानियों ने सरकार को सुझाव दिया है कि प्री-फेब्रिकेटेड घर वजन में हल्के होने के कारण इन्हें इस तरह एसेंबल्ड किया जाएगा कि आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सके। इस फ्रेम का साइज 2.4 मीटर और आठ फीट से अधिक नहीं होगा। विज्ञानियों के अनुसार इस डिजाइन से निर्मित एक मंजिला भवन 350 वर्ग फीट, 500 वर्ग फीट और 750 वर्ग फीट का निर्मित किया जा सकता है। इसी तरह विज्ञानियों ने यहां हास्पिटल और कम्युनिटी हाल निर्मित करने की भी योजना तैयार की है।
वन और टू बीएचके होंगे प्री-फेब्रिकेटेड भवन
सीबीआरआई के विज्ञानियों का कहना है कि जोशीमठ के प्रभावितों के लिए सरकार को जिन प्री-फेब्रिकेटेड भवनों के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है वह वन और टू बीएचके होंगे। ये भवन भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन-पांच के अनुकूल सुरक्षित साबित होंगे और पूरी तरह हवादार भी होंगे। इन भवनों को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि यह 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं में भी सुरक्षित रहेंगे। इसमें बिजली-पानी की आपूर्ति लाइन भी होंगी और इसकी लागत महज 500 रुपये प्रति वर्ग गज होगी। प्री-फेब्रिकेटेड भवनों को अर्धकुशल श्रमिक भी एसेंबल कर सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
October 31, 2026 /
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...