वायकाम 18 ने डिज्नी स्टार और सोनी को पछाड़ते हुए आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार पांच साल के लिए 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी दी। टी-20 लीग के मीडिया अधिकारों की नीलामी मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय पर आयोजित की गई। पहले महिला आइपीएल के मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है और इसमें पांच टीम हिस्सा लेंगी। सभी मैच मुंबई में आयोजित होंगे।
वैश्विक अधिकार तीन श्रेणी के हैं जिनमें टीवी, डिजिटल और संयुक्त अधिकार शामिल हैं। वायकाम 18 ने संयुक्त अधिकारों के लिए सफल बोली लगाई। पुरुष आइपीएल में तीनों अधिकार अलग अलग बेचे गए थे। बीसीसीआई अध्य7 रोजर बिन्नी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है। यह उचित था कि हम अपनी महिला टी-20 लीग शुरू करें और प्रशंसकों को अधिक महिला क्रिकेट देखने का मौका दें।
बीसीसीआई सचिव जय शाह के अनुसार, अगले पांच साल में प्रति मैच सात करोड़ नौ लाख रुपये फीस होगी। शाह ने कहा, प्रसारणकर्ता खेल को व्यापक दर्शकों तक ले जाने में महत्वपपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लीग में उनकी सक्रिय रुचि एक स्पष्ट संकेत है कि महिला आइपीएल सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
सात करोड़ नौ लाख रुपये का प्रति मैच मूल्यांकन है जो पहले कभी महिलाओं के मुकाबलों के लिए नहीं मिला था। मैं 951 करोड़ रुपये की संयुक्त बोली के साथ टीवी और डिजिटल दोनों अधिकारों को हासिल करने के लिए वायकाम 18 को बधाई देता हूं। वायकाम 18 ने 23,758 करोड़ रुपये में पुरुष आईपीएल के डिजिटल अधिकार हासिल किए थे, जबकि डिज्नी स्टार ने 2023 से शुरू होने वाली पांच साल की अवधि के लिए 23,575 करोड़ रुपये के टीवी अधिकारों को बरकरार रखा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...