इरादे बुलंद हों और समर्पण भाव से लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा जाए तो सपने को हकीकत में बदला जा सकता है। महिला नौसैनिक वायु संचालन अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने इस बात को सही साबित किया है। दिशा वर्ष 2008 में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की गणतंत्र दिवस टीम का हिस्सा थीं। उसी समय से वह सशस्त्र बलों के गणतंत्र दिवस दल का हिस्सा बनने का सपना देख रही थी।
15 साल बाद उनका यह सपना सच होने वाला है। गणतंत्र दिवस परेड में दिशा नौसेना के 144 युवा नाविकों के दल का नेतृत्व करेंगी। झांकी में “नारी शक्ति” दिखेगी। कर्तव्य पथ पर परेड में तीन महिलाएं और पांच पुरुष अग्निवीर भी शामिल होंगे। अमृत के अलावा महिला अधिकारी-सब लेफ्टिनेंट वल्ली मीना एस-नौसैनिक दल के तीन कमांडरों के दस्ते में शामिल होंगी। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने कर्नाटक के बीएमएस कालेज आफ इंजीनियरिग से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।
दिशा ने कहा, “2008 के बाद से मैं सशस्त्र बलों के गणतंत्र दिवस दल का हिस्सा बनने का सपना देख रही थी। खुशी की बात है कि नौसेना ने मुझे (नौसेना दल का नेतृत्व करने के लिए) अवसर दिया है। मंगलुरु की दिशा 2016 में नौसेना में शामिल हुई थीं। वर्ष 2017 में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में नौसेना केंद्र में तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा, “मैं डोर्नियर विमान में उड़ानें भरती रही हूं। मुझे नौसेना का हिस्सा होने पर गर्व है। मैं जोश और समर्पण से नौसेना की सेवा करूंगी।”
परेड में 80 संगीतकारों के साथ नौसेना का ब्रास बैंड भी होगा, जिसका नेतृत्व एम एंटनी राज करेंगे, जो सेना के गीत “जय भारती” बजाएंगे। वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने कहा कि झांकी का उद्देश्य नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रमुख हथियारों को प्रदर्शित करना है। झांकी में डार्नियर विमान (ऊपर उड़ते हुए) की महिला एयरक्रू को दिखाया जाएगा। झांकी का मुख्य भाग नौसेना की “मेक इन इंडिया” पहलों को प्रदर्शित करेगा।
झांकी में ध्रुव हेलीकाप्टर के साथ स्वदेशी नीलगिरी वर्ग के जहाज के माडल को दर्शाया जाएगा। स्वदेशी कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी के कट आउट माडल भी दर्शाए जाएंगे। झांकी के पिछले भाग में स्वदेशी रूप से विकसित की जा रही मानव रहित प्रणालियों के तीन माडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...