शिवसेना नेताओं के साथ विवाद के कारण अभिनेत्री कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। इस विवाद के बीच BMC ने उनके मुंबई ऑफिस को सील कर दिया है। म्युनिसिपल कार्पोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई ने कंगना के ऑफिस के बाहर निर्माण में नियमों का उल्लंघन बताकर ‘स्टॉप वर्क’ नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि इस दफ्तर में कई अवैध निर्माण किये जा रहे थे, इसलिए स्टॉप वर्क आर्डर नोटिस दिया गया है।
इस बीच कंगना रनौत मनाली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। बीते दिनों मुंबई पुलिस से डर और मुंबई की तुलना POK से करके कंगना ने महाराष्ट्र शासन और प्रशासन को नाराज कर दिया। सोमवार कंगना ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनके मुंबई ऑफिस में बीएमसी की टीम पहुंच गई है और वे इसे गिराने की तैयारी कर रहे हैं। BMC टीम उनके इस ऑफिस के बाहर नोटिस भी चिपका गई है। बीएमसी के मुताबिक, टीम कुछ दिन में रिपोर्ट तैयार कर लेगी इसके हिसाब से ऐक्शन लिया जाएगा।
डेप्युटी म्युनिसिपल कमिश्नर के मुताबिक, वहां जाना अवैध निर्माण की जांच करने की एक नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया था। उस इलाके के कई और हाउसेज को देखा गया है। रिकॉर्ड के मुताबिक कंगना का ऑफिस रेजिडेंशनल प्रॉपर्टी है और वह ये कन्फर्म करना चाहते थे कि इसमें कोई बदलाव तो नहीं किए गए। कंगना ने बीते दिनों 9 सितंबर को मुंबई आने की बात कही थी। खबर थी कि कंगना अगर 7 दिन से ज्यादा दिन के लिए मुंबई आईं तो बीएमसी उनको क्वॉरंटीन कर देगा।
कंगना और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है। ऐसे में कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इस पर राउत ने कहा था कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो उन्हें वापस नहीं आना चाहिए। पलटवार करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि मुंबई पीओके है क्या। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो वो अहमदाबाद की तुलना मिनी पाकिस्तान से करके देखें। इतना ही नहीं राउत ने कंगना को मुंबई न आने की भी धमकी दी है। इस पर कंगना ने कहा कि वह मुंबई आने वाली हैं जिसे भी उन्हें रोकना है रोककर दिखाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...