Google Analytics Meta Pixel महाराष्ट्र के विधायक के बयान पर असम विधानसभा में हंगामा - Ekhabri.com

महाराष्ट्र के विधायक के बयान पर असम विधानसभा में हंगामा

महाराष्ट्र के एक विधायक के विवादित बयान से असम विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। महाराष्ट्र के विधायक बच्चू काडू ने अपने एक बयान में असम के लोगों की “कुत्ते का मांस” खाने की आदतों की बात कही थी। विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण को बाधित किया और बाद में सदन से बाहर चले गए।

 

 

 

कटारिया को बजट सत्र के पहले दिन अपना अभिभाषण 15 मिनट में ही खत्म करना पड़ा, क्योंकि विपक्षी सदस्य खड़े हो गये और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि (महाराष्ट्र के) विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य बच्चू कडू ने सदन में एक प्रस्ताव रखा था कि आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए उन्हें असम भेजा जाए, क्योंकि इस पूर्वोत्तर राज्य में स्थानीय लोग इसका सेवन करते हैं। कटारिया ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया, कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने यह मामला उठाया। उन्होंने कडू के खिलाफ असम सरकार की निष्क्रियता पर सवाल खड़ा किया।

 

 

थामस ए संगमा मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए
एएनआइ के अनुसार, मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत गठबंधन एमडीए के वरिष्ठ नेता थामस ए संगमा गुरुवार को 11वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) सरकार को 45 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें एनपीपी के 26 विधायक, यूनाइडेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 11, भाजपा, एचएसपीडीपी तथा पीडीएफ के दो-दो विधायक और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

Read Also  जुए और सट्टे की लत से परेशान माता-पिता ने की बेटे की हत्या

 

 

राज्यसभा के पूर्व सदस्य संगमा को विधानसभा का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। विपक्षी दलों कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वायस आफ द पीपल्स पार्टी ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। विधानसभा के विशेष सत्र के समापन के दिन कार्यवाही की अध्यक्षता करने वाले अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) टिमोथी डी शिरा ने कहा कि चूंकि विधानसभा कार्यालय को एक ही नामांकन पत्र मिला है, इसलिए हम थामस ए संगमा को अध्यक्ष घोषित करते हैं।

 

 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के विभागों का बंटवारा किया
पीटीआइ के अनुसार, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा माणिक साहा ने मंत्रिपरिषद के विभागों का बंटवारा किया। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, लोक निर्माण विभाग सहित जैसे अन्य महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। वरिष्ठ विधायक रतनलाल नाथ को ऊर्जा, कृषि कल्याण तथा चुनाव विभाग दिया गया है। वित्त, योजना और समन्वय विभाग परमजीत सिह राय को सौंपा गया है। सुशांता चौधरी को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों, परिवहन और पर्यटन विभाग आवंटित किए गए हैं। संताना चकमा उद्योग और वाणिज्य, जेल तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे। टिकू राय युवा मामले और खेल विभाग देखेंगे। बिकाश देबबर्मा को आदिवासी कल्याण, हथकरघा, हस्तशिल्प और रेशम उत्पादन और सांख्यिकी विभाग मिली है, जबकि सुधांशु दास को अनुसूचित जाति कल्याण, पशु संसाधन और मत्स्य पालन मंत्री बनाया गया। आइपीएफटी विधायक सुक्ला चरण नोतिया को सहकारिता, आदिम जाति कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है।

 

 

संगमा ने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक की, दो विधेयकों को मंजूरी मिली
एएनआइ के अनुसार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गुरुवार को अपने दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जिसमें दो विधेयकों को मंजूरी प्रदान की गई। प्रदेश्ा में संगमा के नेतृत्व में मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गेमिग के नियमन से संबंधित 2021 के अधिनियम को निरस्त करने से जुड़े विधेयक तथा आकस्मिक निधि विधेयक, 2023 को स्वीकृति दी गई। बैठक के बाद संगमा ने कहा कि हम दो अध्यादेशों को विधेयक के रूप में लाए हैं और आगामी बजट सत्र के दौरान इन्हें पारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेघालय विधानसभा का बजट सत्र 20 मार्च को आरंभ होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *