रायपुर। साइबर ठग फेसबुक में नामचीन लोगों की आईडी का क्लोन यानी हूबहू फर्जी प्रोफाइल तैयार कर मैसेज के जरिए पैसे की डिमांड कर रहे हैं। पैसों की अरजेंट जरूरत होने का हवाला देकर फेसबुक के दोस्तों से पैसे की मांग कर रहे हैं। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से लगातार जारी है। साइबर ठगों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब जिले के कलेक्टर तक को अपना शिकार बनाने से नहीं छोड़ रहे। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह की फेसबुक आईडी का क्लोन ठगों ने बना लिया है। ठगों ने उनकी ओरिजनल आईडी से तस्वीरें चुराकर उनके नाम से फेक प्रोफाइल तैयार कर ली है। अब लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के साथ ही पैसों की मांग को लेकर मैसेज भेज रहा है। फेसबुक की फेक आईडी होने की जानकारी कलेक्टर ने खुद ही सोशल मीडिया में साझा की है।
सोशल मीडिया में साझा की जानकारी
कलेक्टर भीम सिंह ने फेसबुक में पोस्ट कर लिखा है कि दोस्तों मेरे फेसबुक का फर्जी प्रोफाइल बन गया है और वो लोगों से कुछ पैसे मांग रहे हैं। मैंने इसकी सूचना थाने में देकर एफआईआर भी दर्ज कराई है। इसलिए कृपया किसी पर विश्वास ना करें। चाहे वह पैसे किसी के लिए भी मांग रहा हो।
मथुरा का निकला आईपी एड्रेस
इस संबंध में रायगढ़ एसपी संतोष सिंह ने बताया कि कलेक्टर भीम सिंह की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 419 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में आईपी एड्रेस उत्तरप्रदेश के मथुरा का लोकेशन ट्रेस हुआ है। जल्द ही एक टीम बनाकर ठगों को पकड़ा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि ये पहला मामला नहीं है। जब किसी आईएएस अधिकारी का आईडी हैक किया गया है। प्रदेश में इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक कई आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के आईडी का क्लोन तैयार किया जा चुका है। इसके बाद ठग लोगों से पैसे मांग रहा है।
ये अफसर भी हो चुके हैं शिकार
गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग के पुलिस एकादमी चंद्रखुरी में पदस्थ एसपी विजय अग्रवाल, कोरबा एसपी अभिषेक मीणा, एसपी प्रखर पांडे, मणिशंकर चंद्रा, बिलासपुर एएसआई अमृत लाल साहू, एसआई जितेंद्र साहू और चार हेड कांस्टेबल का भी फेसबुक की क्लोन हैकर तैयार कर चुके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जब आईपीएस, आईएएस और बड़े अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक या क्लोन तैयार कर लिए जा रहे हैं, तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।
ऐसे करें सिक्योर
बता दें कि सोशल साइट्स पर लोगों को फेसबुक प्रोफाइल सिक्योर करना बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए सभी प्रोफाइल पिक्चर गार्ड आॅन रखे, प्रोफाइल लॉक स्क्रीन का उपयोग करें और डबल आॅथेंटिकेशन विकल्प का उपयोग करें। जिससे आपकी फेसबुक प्रोफाइल का क्लोन तैयार न हो सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...