Google Analytics Meta Pixel भेंट मुलाकात: : मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से की मुलाकात - Ekhabri.com

भेंट मुलाकात: : मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से की मुलाकात

विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लोरमी विधानसभा के लोरमी स्थित विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाक़ात की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के आग्रह पर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की।मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों से मुलाकात के दौरान मुस्लिम समाज के भवन के लिए 20 लाख रूपए, मारवाड़ी खत्री समाज के भवन के लिए 10 लाख रूपए, डडसेना कलार समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, अधिवक्ता संघ लोरमी में लाइब्रेरी निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने लोरमी के मुक्तिधाम सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने लोरमी के मुक्तिधाम सेवा समिति को मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वनांचल में रहने वाले गरीब बच्चों के लिए छात्रावास की मांग पर पिछड़े वर्ग के लिए जिला स्तर पर छात्रावास बनाने की सहमति दी। आदिवासी समाज की ओर से रामधीन ने लोरमी में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रावास की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति देते हुए अगले बजट सत्र में शामिल करने के लिए सहमति दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वैष्णव समाज की मांग पर भवन निर्माण के लिए सहमति दी। सर्वसमाज के प्रतिनिधियों द्वारा जमीन और भवन की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी। गंधर्व समाज  द्वारा मुख्यमंत्री से समाज की विलुप्त हो रही गड़वा बाजा परंपरा को जीवंत रखने के लिए बाजा बोर्ड गठन करने के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी। कुर्मी समाज द्वारा कोटरी महाविद्यालय का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की।मुख्यमंत्री श्री बघेल से नट समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमें जनजाति में शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अनुसंधान विभाग द्वारा जांच करा कर उचित समाधान करने की बात कही। उन्होंने नट समाज के लिए मुंगेली में भवन की मांग पर सहमति दी। मुख्यमंत्री ने नाई समाज के लिए लोरमी के शिवघाट में पेयजल पूर्ति के लिए हैण्डपम्प व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मछुवा समिति द्वारा आवास निर्माण के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। इसी प्रकार ईसाइ समाज के प्रतिनिधियों के आग्रह पर समाज के कब्रिस्तान में पेयजल व्यवस्था के लिए ट्यूबवेल हेतु सहमति दी।मुख्यमंत्री को पनिका समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पनिका समाज को जनजाति में शामिल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पनिका समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि हम 52 साल से जनजाति में शामिल होने के लिए प्रतीक्षारत थे। आप के सहयोग के लिए पनिका समाज आपका ऋणी है। सिक्ख समाज द्वारा लोरमी को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया। सिक्ख समाज की ओर से सामुदायिक भवन की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी। इसी प्रकार सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को लोरमी के लालपुर में स्कूल और अस्पताल प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद दिया। सतनामी समाज की ओर से प्रतिनिधि मंडल ने लोरमी में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति 50 सीटर छात्रावास को 100 सीटर करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज के अनुरोध पर प्रतिनिधि मंडल से कहा कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद आवश्यक राशि दी जाएगी। पत्रकार संघ द्वारा लोरमी को दी गई सौगात के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया और पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *