Google Analytics Meta Pixel गर्मी से मिलेगी राहत : केरल पहुंचा मानसून, कुछ दिनों में ही छत्तीसगढ़ में देगा दस्तक - Ekhabri.com

गर्मी से मिलेगी राहत : केरल पहुंचा मानसून, कुछ दिनों में ही छत्तीसगढ़ में देगा दस्तक

मानसून केरल तट पर पहुंच गया है।अगले कुछ ही घंटों में यह कर्नाटक और तमिलनाडू पहुंच जाएगा। हवा की गति और परिस्थिति सही रही तो बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। केरल में यह मानसून 95 फीसदी इलाके पर छा गया है। मानसून कुछ दिनों में ही छत्तीसगढ़ में भी दस्तक देगा।

 

 

भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि अब की बार मानसून बहुत धूमधड़ाके के साथ केरल पहुंचा है।
जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि 8 जून को दोपहर बाद बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलो में मध्यम से तेज मेघगर्जन, तेज अंधड 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से अंधड़ आएगा।

 

 

हल्के से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। कोटा, उदयपुर सम्भाग में छुटपुट स्थानों पर हल्के से मध्यम मेघगर्जन, हल्की बारिश की सम्भावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के उत्तरी भागों में आगामी एक-दो दिन और जारी रह सकती है।

 

एक भयावह चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ तेजी से आगे बढ़ रहा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि एक भयावह चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर और तेज होने की प्रबल संभावना है। इसके कारण महाराष्ट्र और गोवा में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, इसका असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।

 

तीव्र होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा
मौसम विभाग ने कहा, “पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर VSCS BIPARJOY आठ जून को भारतीय समय के अनुसार सुबह बजे से केंद्रित है। यह क्षेत्र गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण और मुंबई से 910 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह और तीव्र होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।”

Read Also  ऐसा गांव जहां हर आदमी के पास हवाई जहाज! फ्लाइट से दफ्तर जाते हैं लोग

 

 

मौसम विभाग ने पहले मछुआरों को सलाह दी थी कि वे अरब सागर में ऐसे चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं। साथ ही जो समुद्र में हैं उन्हें भी तट पर लौटने की सलाह दी गई थी।

 

दिल्ली में तापमान बढ़ा, लेकिन लू की आशंका नहीं

दिल्ली के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है, लेकिन अगले चार से पांच दिन तक लू की आशंका नहीं है। आईएमडी ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *