Google Analytics Meta Pixel ग्रामीण को सता रही नौकरी की चिंता, कोयला खदान में उत्पादन अब बंद होने के करीब  - Ekhabri.com

ग्रामीण को सता रही नौकरी की चिंता, कोयला खदान में उत्पादन अब बंद होने के करीब 

अम्बिकापुर । जिले के उदयपुर तहसील में स्थित राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) की परसा ईस्ट कांता बासन (पीईकेबी) कोयला खदान में उत्पादन बंद होने की कगार पर है। जिसे देख खदान में नौकरी तथा अन्य रोजगार कर रहे स्थानीय ग्रामीणों को अब एक बार फिर रोजगार जाने चिंता सताने लगी है। जिसकी बहाली के लिए उन्होंने एक बार फिर आंदोलन करने का मन बना लिया है। ग्राम परसा, बासन, साल्ही, फतेहपुर, घाटबर्रा, तारा, जनार्दनपुर सहित नौ ग्रामों के ग्रामीणों ने आज साल्ही मोड़ पर एकत्रित होकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने खदान चालू रखने के लिए शासन और प्रशासन से मांग की है, वहीं इसके पूरी न होने पर अपने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी भी दी है।

 

ग्रामीणों ने कहा की पिछले एक साल से हम सभी ने पीईकेबी खदान के विस्तारण के लिए चाही गई जरूरी जमीन उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्रीयों सहित शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन इसकी सुनवाई अब तक नहीं हुई है। नतीजतन अब हमारे सामने नौकरी और रोजगार का संकट खड़ा हो चला है। आंदोलन में शामिल ग्राम जनार्दनपुर के विनोद पोंर्ते सहित अन्य ग्रामीण जो पीईकेबी खदान में कार्यरत हैं उनकी ठेका कंपनीयों ने अपनी मशीनों की शिफ्टिंग शुरू कर दी है। अब चूंकि मशीन ही नहीं रहेगी तो जाहीर सी बात है कि विनोद सहित उसके अन्य साथियों को अपनी नौकरी जारी रखने की चिंता तो होगी ही। काशीराम जिन्होंने अपनी जमीन देकर खदान में नौकरी कर अपने परिवार के साथ खुशी खुशी जीवन यापन कर रहे थे अब उनको भी नौकरी की चिंता सताने लगी है। काशीराम बताते हैं कि, “मैंने अपनी जमीन इस खदान के लिए दी थी और इसके बदले में मुझे बासन में घर तथा खदान में नौकरी मिली है। खदान कम से कम 30 वर्षों तक चलनी है, अब अगर खदान आगे नहीं चलेगी तो मैं अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करूंगा।“

Read Also  मुख्यमंत्री से मिलकर गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी की पढ़ाई की राह हुई आसान

 

दरअसल छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के उदयपुर विकास खण्ड में राजस्थान के आरआरवीयूएनएल को पीईकेबी कोयला खदान का आवंटन 2007 में हुआ था में कोयले का उत्पादन विगत दस वर्षों से किया जा रहा है। इस खदान के प्रारंभ होने से खदान प्रभावित परिवारों के अलावा आसपास के स्थानीय लोगों की रोजी रोटी चलती है। वहीं क्षेत्र में जरूरी मूलभूत सुविधाओं के लिए कई तरह के विकासात्मक कार्य भी संचालित हैं। इसके बावजूद प्रदेश में किसी न किसी के निज स्वार्थ और राजनीतिकरण की वजह से खदान के लिए चाही गई जमीन शासन प्रशासन द्वारा अभी तक उपलब्ध नहीं करायी जा सकी है। जिसके परिणाम स्वरूप अब कोल माइनिंग कंपनी द्वारा ठेका कंपनियों के साथ साथ कर्मचारियों की छटनी भी शुरू कर दी गई है। इसका खामियाजा स्थानीयों को भुगतना पड़ रहा है।

 

घाटबर्रा के रमेश यादव जो की खदान में पिछले पाँच सालों से नौकरी कर रहे हैं ने बताया कि, “चुंकि खदान के सुचारू रूप से संचालन एवं विस्तारण के लिए जमीन की आवश्यकता है, किन्तु कुछ एनजीओ द्वारा पैसे के बल पर देश विदेश की मीडिया को यहां लाकर गलत जानकारी देकर हमारी इस एकमात्र परियोजना को बंद कराने की कोशिशें की जा रही हैं। जबकि सच्चाई यह है कि यदि समय पर जमीन उपल्ब्ध नहीं करवाई गई तो हजारों लोगों की रोजी-रोटी छिन जायेगी एवं चल रहे विकास कार्य भी ठप हो जाएंगे।“

 

“खदान के बंद होने से कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी निःशुल्क सुविधायें बंद हो जायेंगी, जिससे हमारे परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल जैसे संकटो का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हम सभी ग्रामवासी आज परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान के संचालन हेतु तत्काल जमीन उपलब्ध करवाने एवं परसा खदान जल्द शुरु कराने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री जी से मांग की है ताकि पुरानी खदान से हमारी नौकरी चलती रहे। वहीं नए खदान के प्रभावितों को जल्द से जल्द नोकरी मिले।“ ग्राम तारा के शिवरतन सिंह ने कहा।

Read Also  बांधवगढ़ में एक बाघ की मौत, जांच में जुटी टीम

 

गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की पीईकेबी कोल ब्लॉक को केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी जरूरी अनुमति मिलने के बावजूद राज्य के वानिकी विभाग द्वारा खदान के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। इसका कारण प्रदेश सरकार की कोई मजबूरी है या फिर चुनावी वर्ष की कोई रणनीति? लेकिन ग्रामीणों की मंसा अब अपनी नौकरी बचाने के लिए आर पार की लड़ाई करने की हो चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।   पहला हादसा: बायपास पर बाइक...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

दंतेवाड़ा में इतिहास रचने की तैयारी: सचिन तेंदुलकर के दौरे से बदलेगा खेल और विकास का चेहरा

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ छिंदनार गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह दौरा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *