Google Analytics Meta Pixel दुष्कर्म की दास्तान: 3 हजार में लड़की को खरीद किया दुष्कर्म - Ekhabri.com

दुष्कर्म की दास्तान: 3 हजार में लड़की को खरीद किया दुष्कर्म

  • गर्भवती हुई तो छोड़ा,अब मां बनी,घरघोड़ा थाना क्षेत्र के गांव का मामला

रायपुर। घरघोड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक शख्स ने मानसिक हालत ठीक न होने पर अपनी नाबालिग बेटी को एक युवक के हाथों 3 हजार में बेच दिया। खरीदार युवक उसे अपने साथ घर ले गया और उसका कई दिनों तक शोषण किया, युवक का पिता भी किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी गर्भवती हुई तो उसे लावारिस छोड़ दिया। मामला नारी निकेतन तक पहुंचने पर कलियुगी पिता के साथ ही दुष्कर्म करने वाले युवक व उसके पिता के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। नाबालिग का पिता पुलिस हिरासत में हैं लेकिन उसे कथित तौर पर खरीदने वाला युवक और उसका पिता फरार हैं। शोषण का शिकार गर्भवती किशोरी सड़कों पर इधर उधर भटक रही थी, देखने में उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। इस पर अमलीडीह घरघोडा के सरपंच एवं मितानिन ने 15 मई को 181 महिला हेल्प लाइन रायपुर को दी। संपर्क करके 18 मई को सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ के माध्यम से बदहवाश घूम रही युवती की हालत देख उसे घरघोड़ा स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। 19 मई को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के इलाज में उसे कुछ परेशानी समझ कर रायगढ जिला अस्पताल से मनोरोग चिकित्सक को दिखाया गया।

जहां पर उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं बताई गई। रिपोर्ट के आधार पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रायगढ़ के आदेश पर उसे मानसिक उपचार केन्द्र सेन्द्री बिलासपुर 29 मई को भर्ती कराया गया। 4 महीने इलाज के बाद युवती की मानसिक स्थिति ठीक हुई तो उसने लोगों अपना दर्द बयां करना शुरू कर दिया। रायगढ़ लाने के बाद पांच महिला अधिकारियों की उपस्थिति में काउसंलिंग के माध्यम से अपना बयान दिया। पीड़िता के बयान सुन कर हर कोई दंग रह गया। उसने बताया कि घर में सब उसे प्रताड़ित करते थे। उसके घर पर तमनार के पेलमा में रहने वाले दीपक व उसके पिता का आना जाना था। इस पर पिता ने उसे 3000 हजार रुपए में बेच दिया था। दीपक व उसके पिता उसे अपने साथ ले गए, और दुष्कर्म करते रहे। जब वह उनके पास थी उस समय वह नाबालिग थी। इसी बीच वह उनसे गर्भवती हो गई, जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती है तो वह उसे अमलीडीह लाकर छोड़ गए। घर वाले भी उस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। इस पर इधर उधर भटक रही थी। मामला दर्ज होने पर नाबालिग का पिता उसे बेचने के बदले शादी के लिए युवक को सौंपने की बात कह रहा है। फिलहाल पीड़ित नारी निकेतन अम्बिकापुर में है। थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताया कि धारा 363, 366-ए,376(2)(क) आईपीसी, 376(2)(ल्ल)आईपीसी, 5जे 5(के) पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *