- टिकट के बदले 50 लाख मांगने का पार्टी सुप्रीमों पर लगाया था आरोप
पटना। चुनाव के पहले बिहार में अपराधियों की बोलबाला हो गया है। आये दिन गोलियां चलने और मर्डर की खबरें आम हो गई हैं। हैरत की बात ये है कि लगातार नेताओं पर हमले और उनकी हत्याएं हो रही हैं। तेजस्वी यादव पर पर टिकट के बदले 50 लाख रुपये मांगने और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाने वाले आरजेडी के पूर्व प्रदेश सचिव शक्ति मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। नकाबपोश बदमाश शक्ति मलिक के घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। शक्ति मलिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में खूनी खेल शुरू हो गया है। पूर्णिया में राजद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव शक्ति मलिक की आज सुबह नकाबपोश बदमाशों ने हत्या कर दी।
घटना के समय उनके घर पर उनकी पत्नी, बच्चे और ड्राइवर मौजूद थे। ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. आनन फानन में शक्ति को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना जिले के खजांची हाट थाना की है.जब सुबह 6 बजे के करीब तीन नकाबपोश अपराधी मुंह में गमछा बांधे शक्ति मल्लिक के घर घुस आए और उनके सिर व छाती को गोलियों से छलनी कर दिया। परिजनों के द्वारा उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शक्ति मल्लिक के परिजनों ने बताया कि वो रानीगंज से विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहता था। उन्हें राजद से बाहर निकाल दिया गया था.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीपीओ ने खुद परिजनों का बयान दर्ज किया.पूर्णिया के ऊरढ ने बताया कि तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।










