उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी अलग रणनीति के साथ उतरने की तैयारी में है। मुलायम सिंह यादव के माय मुस्लिम यादव समीकरण से आगे बढ़ते हुए पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को जमीन पर उतारने की कोशिश कर दी है। पिछले चार चुनावों में हार से सबक लेते हुए अखिलेश यादव बदली रणनीति पर काम करते दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2014 एवं 2019 और विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 में अखिलेश को माय के दायरे में बांधकर भाजपा ने बड़े वोट बैंक पर अपना प्रभाव जमाया है। भाजपा के समीकरण को तोड़ने के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अब पिछड़ा और दलित की बातें कर रहे हैं। इस समीकरण को प्रभावी बनाने के लिए पीडीए साइकिल यात्रा शुरू की गई है।
समाजवादी पार्टी का दावा है कि वह दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के हित की लड़ाई लड़ रही है। सरकार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ अन्य अत्याचार कर रही है। इस साइकिल यात्रा के माध्यम से अखिलेश जी संदेश दे रहे हैं कि समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की लड़ाई के लिए तैयार है। वहीं, इस यात्रा पर कांग्रेस ने कहा इंडिया गठबंधन के सभी साथी अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। अखिलेश यादव पिछड़े अल्पसंख्यक और दलितों के मुद्दे पर साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। इससे जब हमारी सीटों को लेकर बात बनेगी तब सभी को लाभ होगाl
भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी की पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक साइकिल यात्रा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव कंफ्यूज नेता हैं। अखिलेश और उनके परिवार ने दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के हक के साथ खिलवाड़ कर केवल अपनी जेब भरने का काम किया। दलितों की बात करने वाले अखिलेश की समाजवादी पार्टी ने दलित आइकॉन पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ गेस्ट हाउस में क्या कुछ किया था? यह सबको पता है। यह साइकिल यात्रा पगला दीवाना यात्रा हैl
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार अपने परंपरागत मतदाताओं के अलावा पिछड़ों पर डोरे डाल रही है। बहुजन समाज पार्टी के इस कोर वोटर का झुकाव पिछले चार चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखा है। जाहिर समाजवादी पार्टी के साइकिल की यह राह आसान नहीं है। एक ओर बहुजन समाज पार्टी अपने वोटबैंक को हाथ से नहीं जाने देना चाहेगी तो दूसरी ओर भाजपा भी गेस्ट हाउस कांड में मायावती पर हुए हमले को पिछड़ों को याद दिलाती रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...