विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के श्री महाकाल लोक परिसर में देश के पहले हेल्दी और हाईजीनिक फूड स्ट्रीट ‘प्रसादम’ का लोकार्पण हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोपहर में इसका शुभारंभ किया। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने देश में एक सौ क्लीन स्ट्रीट फूड हब बनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में मध्य प्रदेश राज्य में चार क्लीन स्ट्रीट फूड हब स्थापित करने का लक्ष्य है। इसके लिए उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर एवं भोपाल जिले को चयनित कर क्लीन स्ट्रीट फूड हब बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई थी।
प्रदेश में ईट राईट गतिविधियों के अन्तर्गत देश में प्रथम ईट राईट भोग प्रमाणन महाकाल मन्दिर उज्जैन को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण केन्द्र सरकार से प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देश के इस पहले हेल्दी एवं हाईजीनिक फूड स्ट्रीट फूड स्ट्रीट ‘प्रसादम्’ के निर्माण पर एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत आई है। यहां समोसा-कचौड़ी और जंक फूड के साथ ही प्लास्टिक के प्रयोग पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
गौर हो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल रात उज्जैन पहुंच गए थे। इसके बाद प्रदेश में लगातार चल रही शीत लहर के चलते ठंड में सड़कों पर ठिथुर रहे लोगों के पास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने देवास गेट चामुंडा माता रेलवे स्टेशन पर सड़क पर रात बीता रहे लोगों को कंबल वितरण किए। वहीं दूसरे दिन रविवार को महाकाल लोक स्थित प्रसादम और अन्य कार्यक्रम का लोकार्पण करने से पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव वाल्मीकि धाम पहुंचे और समाधि के दर्शन कर महंत उमेश नाथ जी से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव भरतरी गुफा पहुंचे। यहां गादीपति महंत राम नाथ जी ने सम्मान किया और ब्राह्मण बटुको ने सवस्ती वाचन किया। यहां भरतरी गुफा में मुख्यमंत्री यादव ने श्री शिव गोरखनाथ का पूजन अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने भरतरी गुफा की गौशाला में गायों को भूसा खिलाया। यहां से मुख्यमंत्री गो घाट के समीप डाक्टर महंत रामेश्वर दास के आश्रम भी पहुंचे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...