Google Analytics Meta Pixel नवरात्रि विशेष: शक्ति स्वरूपा शख्सियत – डॉ. अनुराधा दुबे - Ekhabri.com

नवरात्रि विशेष: शक्ति स्वरूपा शख्सियत – डॉ. अनुराधा दुबे

अपनी आवाज से बांधने की है शक्ति

रायपुर। अपनी आवाज से श्रोताओं को बांधे रखना तब ही संभव है, जब उस आवाज में सच्चाई हो, मिठास हो और लोगों को अपना बनाने की अपील हो। नवरात्र के आठवे दिन हम आपको मिलाएंगे ऐसी शख्सीयत से जो अपनी आवाज के बल पर लोगों के मन में जगह बना लेती हैं। वह कोई और नहीं बल्कि राजधानी की अभिनेत्री व अनाउंसर डॉ. अनुराधा दुबे हैं। अनुराधा की आवाज इन दिनों देश में फैली कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों में जागरुकता लाने के लिए उपयोग की जा रही है।


राजधानी के हर गली मोहल्ले में इन दिनों अनुराधा की आवाज लोगों को भीड़ न बढ़ाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते सुनाई दे रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा की इस रिकाडिंग के लिए न तो किसी स्टूडियो की जरूरत पड़ी और न ही कोई रिटेक की। बल्कि अनुराधा ने अपने मोबाइल में ही अपनी वाइस रिकार्ड कर भेजा जो तुरंत फाइनल कर ली गई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 93 में दूरदर्शन से की। एक इंटरव्यू के दौरान दूरदर्शन की टीम की मुलाकात अनुराधा से हुई और उन्होंने ही दूरदर्शन में आॅडिशन देने को कहा, पहली बार में ही उन्हें सलेक्ट कर लिया गया। अनुराधा बताती हैं कि दूरदर्शन से उन्होंने कैमरा फेस करना सीखा और आकाशवाणी में अनाउंस कर अपनी आवाज में कंट्रोल कर लोगों को बांधना सीखा। उसके बाद से ही स्टेज एंकरिंग के लिए कई आॅफर आने लगे और सफलता का सफर आगे बढ़ता चला गया।

Read Also  इंद्रावती भवन में भी मास्क लगाना जरूरी, नहीं लगाने पर 500 रूपए अर्थदंड

लोगों के मन में बैठे आवाज ये है प्रयास

अनुराधा बताती हैं कि स्वच्छ भारत की मुहीम से जुड़ना बहुत ही सुखद समय रहा। हम अभी तक समाज से लोगों से बहुत सारी चीजें लिए हैं अब लोगों के लिए कुछ करें ये समय आ गया है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना रोकथाम के लिए जब रिकॉर्डिंग के लिए कहा गया तो वह एक भी पल नहीं सोचीं और तुरंत तैयार हो गईं। यह काम उन्होंने लोगों में जागरुता लाने के लिए निशुल्क किया है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा मोबाइल में भी जागरुकता देते संदेश को फोनकॉल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई थी उसमें भी अनुराधा की ही आवाज रिकार्ड की गई थी।

उपलब्धियों पर एक नजर


छत्तीसगढ़ में आने वाले कई दिग्गज नेता और महान हस्तियों के आने पर होने वाले कार्यक्रमों में भी अनाउंसमेंट अनुराधा दुबे ही ने किया है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी, प्रणव मुखर्जी, डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम, अटल बिहारी वाजपेयी, मोहम्मद सफी कुरैशी के आने पर आयोजित कार्यक्रमों में अपनी आवाज से लोगों को प्रभावित किया है। मोहम्मद सफी कुरैशी अनुराधा की आवाज और टैलेंट से प्रभावित हो कर उन्हें इंदिरा कला संगीत महाविद्यालय खैरागढ़ के कुलपति पद के लिए भी अनुशंसा किये थे ।


8 से 10 देशों में किया कथक
अनुराधा कथक नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने भारत के अलावा अमेरिका, रूस, यूरोप, जर्मनी, रशिया समेत अन्य कई देशों में नृत्य के जरिए भारतीय संस्कृति का बखान किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *