अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों की अमेरिका ने पोल खोल दी ही। अमेरिका ने कहा कि अरुणाचल चीन का नहीं है। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि चीनी सेना बार-बार अरुणाचल प्रदेश को ‘चीन के क्षेत्र का अंतर्निहित हिस्सा’ कहती है, लेकिन अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है। अमेरिका वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पार किसी भी तरह चीनी दावों का कड़ा विरोध करता है।
अरुणाचल प्रदेश के मामले में भारत का साथ देते हुए अमेरिका ने चीन को कड़ी फटकार लगाई है। अमेरिका ने कहा कि हम अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देते हैं और एलएसी के पार चीन के दावे को गलत ठहराते हैं। बाइडेन सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम चीन के एकतरफा प्रयास का दृढ़ता से विरोध करते हैं।
दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अरुणाचल प्रदेश दौरे के बाद चीन ने अरुणाचल को अपना हिस्सा बताया था, जिसके बाद अमेरिका ने चीन को फटकारा है। इसी सप्ताह की शुरुआत में चीन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल झांग जियाओगांग ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है, बीजिंग कभी भी भारत के अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है। चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘जंगनान’ के नाम से मान्यता देता है। चीनी प्रवक्ता के बयान के तीन बाद अमेरिका की तरफ से बयान आया है।
चीन के प्रवक्ता के बयान के बाद भारत ने भी कड़ाई से इसका विरोध किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने चीन के दावे को ‘बेतुका’ बताते हुए खारिज किया था। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश ‘भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। इस संबंध में आधारहीन तर्क दोहराने से ऐसे दावों को कोई वैधता नहीं मिलती है। अरुणाचल भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। अरुणाचल के लोग भारत सरकार के विकास कार्यक्रमों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से लाभान्वित होते रहेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के...
By User 6 /
April 15, 2026 /
देश : की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती दिख रही है जहां प्रतिनिधित्व, जनसंख्या संतुलन और संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा विमर्श शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र में...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By Reporter 5 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...