Google Analytics Meta Pixel नक्सलियों ने गोलियों से छलनी किया, एक फेफड़ा निकालना पड़ा,जाबांज जवानों ने सुनाए जांबाजी के किस्से - Ekhabri.com

नक्सलियों ने गोलियों से छलनी किया, एक फेफड़ा निकालना पड़ा,जाबांज जवानों ने सुनाए जांबाजी के किस्से

रायपुर। मैं नारायणपुर के ओरछा के जंगलों में सर्चिंग टीम के साथ निकला था। इतने में नक्सलियों ने हम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमारे जवानों ने भी नक्सलियों को बख़ूबी जवाब दिया। इस बीच मेरे शरीर में पांच गोली लगीं। एक गोली फेफड़े में आकर लगी। डॉक्टर को एक फेफड़ा निकालना पड़ा। आज जिंदा हूं लेकिन शरीर पहले जैसा काम नहीं करता। इतना बताते हुए एसटीएफ बघेरा में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल अंतोष मरकाम की आंखें डबडबा जातीं हैं। अंतोष कहते हैं कि कभी सोचा भी नहीं था कि घायल जवानों को बुलाकर उनकी समस्याओं से कोई रुबरू होगा। मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप पुलिस जवानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा विभिन्न मुठभेड़ों में घायल हुए जवानों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदना कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत विभिन्न मुठभेड़ों में घायल जवानों की जानकारी एकत्रित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। आज कुछ जवानों और उनके परिजनों को रायपुर बुलाकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले 20 साल में करीब 6 सौ 75 जवान घायल हुए हैं।
–कम्पनी कमांडर तुल बहादुर थापा ने सुनाई आप बीती
सीएएफ की चौथी बटालियन में कम्पनी कमांडर तुल बहादुर थापा ने बताया कि साल 2004 में कोंटा में ब्लास्ट के दौरान उनका बायां हाथ उड़ गया। अभी भी नक्सल मोर्चे पर लडऩे को तैयार हूं। नारायणपुर में पदस्थ कॉन्स्टेबल जागेन्द्र ने बताया कि साल 2018 में मुठभेड़ में उन्हें हाथ और सीने में गोली लगी थी। कांकेर में पदस्थ आरक्षक प्रीतम सिंह और नंदकिशोर ने बताया कि आरओपी में ब्लास्ट के दौरान दोनों आंख की रोशनी चली गई थी। नारायणपुर में नव आरक्षक गोवर्धन कुंजाम ने बताया कि 2018 में हुई मुठभेड़ में पैर और जांघ में गोली लगी थी। आज भी बहुत दैनिक कार्यों में बहुत परेशानी होती है। डीजीपी श्री अवस्थी ने सभी से कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आप सभी को फिर से विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श दिलाएगी।

Read Also  भागवत कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 10 की हालत गंभीर

घायलों की सुध लेना हमारी जिम्मेदारी: डीजीपी
इस अवसर पर श्री अवस्थी ने कहा कि घायल जवान जीवनभर दर्द झेलते हैं। उनकी सुध लेते रहना हमारी जिम्मेदारी है। हर सप्ताह संवेदना कार्यक्रम आयोजित कर आपकी समस्याएं सुनी जाएंगी और प्रत्येक समस्या का निराकरण किया जाएगा। घायल जवानों के इलाज के लिए आने जाने में भी बहुत खर्च होता है। हम कोशिश करेंगे कि विशेष प्रावधान कर इस प्रकार की समस्याओं को दूर किया जाए। आप सभी को आपके पराक्रम के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
कार्यक्रम में इन घायल जवानों ने रखी अपनी बात
एपीसी शफीक खान, उपचार जारी है। प्रधान आरक्षक 4 अजय कुमार भगत, दाहिना पैर 2 इंच छोटा एवं पैर का मूवमेंट फिक्स हो गया है जिससे 50 प्रतिशत विकलांग हो गए हैं।
तूल बहादुर थापा, नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बांये हाथ पूरी तरह से छतिग्रथ हो गया है मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 75 प्रतिशत है।
गौरीदेव साय कुरुसनार गांव जिला नारायणपुर में नाले के पास बम को डिफ्यूस करते समय बांये हाथ का पंजा बम से उड़ गया, बटालियन मुख्यालय में जीडी ड्यूटी कार्य कर रहे हैं आम्र्स चलाने में असमर्थ हैं।
कांकेर आरक्षक 443 प्रीतम सिंह पोया, थाना-रावघाट, जिलाबल, वर्तमान रक्षित केंद्र कांकेर। प्रधान आरक्षक नंदकिशोर डिगरसे, दाहिने आंख में 70 प्रतिशत रोशनी की कमी।
आरक्षक 324 ललित कश्यप, बांये घुटना एवं दांये नितम्ब पर चोट तथा बॉया कान कट गया है।
सुकमा-आरक्षक 527 देवनाथ दुबारी, एसटीएफ बघेरा दुर्ग-आरक्षक 1110 सूरज मंडावी। नारायणपुर- आरक्षक 42 जितेंद्र यादव। नारायणपुर- आरक्षक 530 जागेन्द्र उइके। एसटीएफ बघेरा दुर्ग-प्रधान आरक्षक 1116 अंतोप मरकाम। नारायणपुर-नवआरक्षक गोवेर्धन कुंजाम , पेट एवं पैर में गोली

Read Also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले को दी 792 करोड़ के 196 विकास कार्यों की सौगात

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...