Google Analytics Meta Pixel 24 घंटे में ऑनलाइन हो रही एफआईआर की कॉपी - Ekhabri.com

24 घंटे में ऑनलाइन हो रही एफआईआर की कॉपी

रायपुर। राज्य के सभी थानों में अब 24 घंटे के भीतर एफआईआर की कॉपी ऑनलाइन की जा रही है। इनमें 80 प्रतिशत थाने ऐसे हैं, जहां ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की जा रही है। इसमें देश के टॉप-10 राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। थानों में रोजनामचा भी ऑनलाइन लिखा जा रहा है। जल्द ही चौकियों को भी कम्प्यूटर देने की योजना है, जिससे रोजनामचा और क्राइम डायरी ऑनलाइन लिखे जा सकें और थाने आने की जरूरत न हो। सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के तहत करीब 80 प्रतिशत थानों को मल्टी प्रोटोकाल लेवल स्विचिंग (एमपीएलएस) से जोड़ा जा चुका है। इन थानों में अब ऑनलाइन एफआईआर दर्ज किए जाते हैं। हालांकि 20 प्रतिशत थाने ऐसे हैं, जहां नेटवर्क की समस्या रहती है, इसलिए वहां सिस्टम में एफआईआर दर्ज किए जाते हैं, जो नेटवर्क मिलने पर सिंक होकर ऑनलाइन अपलोड हो जाते हैं। इसके लिए साफ्टवेयर डिफाइन्ड वाइड एरिया नेटवर्क (एसडी वैन) की मदद ली जा रही है।
इसमें एक साथ दो कंपनियों के नेटवर्क को मिलाकर कमजोर नेटवर्क की समस्या को दूर किया जा रहा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 72 घंटे में एफआईआर की कॉपी ऑनलाइन करने के निदे्रश दिए हैं, जिससे सभी पक्षों को यह सूचना मिल सके कि पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में सभी थानों को 24 घंटे का लक्ष्य दिया गया है।
-राज्य बनने के बाद से सभी एफआईआर डिजिटाइज
सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद 2012 से ऑनलाइन एफआईआर की शुरुआत हुई। हालांकि इस प्रोजेक्ट के अंतग्रत कंपनी ने 2005 से लेकर 2012 तक एफआईआर की कॉपी अपलोड की गई। स्पेशल डीजी आरके विज ने विशेष पहल करते हुए स्थानीय स्तर पर सभी थानों के ही स्टाफ को पुराने रिकॉर्ड को डिजिटाइज करने की जिम्मेदारी दी। यह काम लगभग पूरा हो चुका है। इसे स्टेट डाटा सेंटर के जरिए अब पोट्रल में अपलोड किया जाएगा। इसके बाद राज्य बनने के बाद किसी भी थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी देख सकेंगे।
6 जिलों को सीसीटीएनएस के लिए पुरस्कार भी
पुलिस मुख्यालय द्वारा 6 जिलों को सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के तहत बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। इनमें बस्तर, धमतरी, रायपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली और रायगढ़ शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...