Google Analytics Meta Pixel बलौदाबाजार जिला अस्पताल का एसएनसीयू: गुणवत्तापूर्ण सेवा, 12 सौ नवजात शिशुओं का सफल उपचार - Ekhabri.com

बलौदाबाजार जिला अस्पताल का एसएनसीयू: गुणवत्तापूर्ण सेवा, 12 सौ नवजात शिशुओं का सफल उपचार

राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन टीम ने भी बलौदाबाजार जिला अस्पताल के कार्य को सराहा

     रायपुर, 25 जून 2024/

IMG 20240625 WA0029
IMG 20240625 WA0029

बलौदाबाजार जिला अस्पताल में स्थित एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बोर्न केअर यूनिट) यानी विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई, निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान कर रही है। इस यूनिट के माध्यम से नवजात शिशुओं को स्थानीय स्तर पर ही देखभाल मिल रही है, जिससे बाहर रेफरल कम हुए हैं और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार ने बताया कि नवजात शिशुओं की मृत्यु के प्रमुख कारणों में समयपूर्व प्रसव, प्रसव के दौरान दम घुटना, नवजात का संक्रमित होना और जन्मजात विकृतियां शामिल हैं। इसके अलावा, कम उम्र में शादी, एएनसी जांच में अनदेखी, सही पोषण का अभाव जैसे कारण भी शिशु मृत्यु का कारण बन सकते हैं। एसएनसीयू इन परिस्थितियों में शिशुओं की देखभाल के लिए कार्यरत है।

 

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने एसएनसीयू के बारे में जानकारी दी कि यहां नवजात शिशु से लेकर 28 दिन तक के बच्चों को भर्ती किया जाता है। एसएनसीयू में 6 वेंटिलेटर, 12 वार्मर, 27 मल्टी पैरा मॉनिटर, 02 सी पैप और 06 फोटोथेरेपी मशीनें उपलब्ध हैं। बच्चे की देखभाल के लिए 24 घंटे शिशु रोग विशेषज्ञ और नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध रहते हैं। दवाई और उपचार नि:शुल्क हैं। साथ ही माताओं के रहने, नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी की जाती है। एसएनसीयू की स्थापना के बाद से शिशुओं के रेफरल में काफी कमी आई है और अधिकतर मामलों का उपचार यहीं हो जाता है। जैसे मई में कुल 53 भर्ती बच्चों में से केवल 3 को ही रेफर करना पड़ा। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के निरीक्षण के लिए आई टीम भी एसएनसीयू की व्यवस्था से प्रभावित रही और सेवाओं की सराहना की।

Read Also  उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा दुर्लभ ढोल का झुंड

 

ग्राम दतरेंगी के पीलाराज दास के शिशु को कम वजन (1 किग्रा) के कारण 40 दिनों तक एसएनसीयू में रखा गया, जिससे बाद में उसका वजन 1.3 किग्रा हो गया। भाटापारा के एक मामले में जुड़वां बच्चों की भी इसी केंद्र में भर्ती कर जान बचाई गई। शिशुओं में रेटिनोपैथी की जांच के लिए रायपुर के निजी अस्पताल से डॉक्टर प्रति सप्ताह आते हैं। एसएनसीयू शुरू होने से अब तक करीब 12 सौ शिशुओं का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *