Google Analytics Meta Pixel फर्म पर मार्कर से नंबर लिखकर प्रति मकान 50 रूपये की वसूली - Ekhabri.com

फर्म पर मार्कर से नंबर लिखकर प्रति मकान 50 रूपये की वसूली

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों की मनमानी और पद का दुरूपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ पंचायत विभाग के अधिकारियों ने जिले के मकानों में नंबरिंग कराने का तुगलकी फरमान जारी किया है। अब बिना किसी सरकारी नियम के गांव के भोले-भाले लोगों से फर्म पर मार्कर से नंबर लिखकर प्रति मकान 50 रूपये की वसूली कर रही है।

 

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला पंचायत डीआरडीए केपी तेंदुलकर ने जनपद पंचायतों के सीईओ के मार्फत पत्र जारी कराया कि प्रत्येक गांवों में मकानों की नंबरिंग करायी जाए। इसके पीछे दलील दी गयी कि इससे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होगी। जनपद पंचायतों के सीईओ ने डीआरडीए के निर्देश का पालन करते हुए सरपंच सचिवों को पत्र लिखकर निर्देशित किया कि ये नंबर लिखवाने का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इतना ही नहीं गांव के रोजगार सहायक और कोटवार को भी इसमें सहयोग करने का निर्देशित करते हुए पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी।

 

 

 

मकान नंबर लिखने का काम किस फर्म को दिया गया? इस काम के लिए टेंडर दिया गया और रेट भी किसने तय किया यह तक नहीं जाहिर किया गया। अब डीआरडीए के निर्देश पर लोगों को डरा धमकाकर और अधिकारियों के पत्र दिखाकर केवल स्टीकर चिपकाकर मार्कर से नंबर लिख रहे हैं और इसके एवज में बिना फर्म के नाम वाली और बिना जीएसटी के प्रति मकान 50-50 रूपयों की वसूली कर रही है। जिले भर के लाखों मकानों से इस प्रकार केवल डीआरडीए के मनमाने आदेश के चलते वसूली खुलेआम और धड़ल्ले से जारी है। नंबर नहीं लिखवाने पर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाने की धमकी दी जा रही है। इसके चलते गरीब लोग भी इस पैसे को पटाने को विवश हैं।

Read Also  केन्द्र सरकार ने धान उपार्जन के लिए अनिवार्य किया है बायोमेट्रिक सिस्टम

 

 

 

इस मामले में डीआरडीए केपी तेंदुलकर बचाव में तर्क देते नजर आ रहे हैं कि हमने नंबर लिखवाने का अनिवार्य आदेश जारी नहीं किया था। जिसे लिखवाना हो वही लिखवाएं ऐसा कहा था। वहीं उन्होने किस फर्म को किस आधार पर इस काम का आदेश जारी किया। इसके एवज में सिर्फ इतना ही कहा कि किसी ने आवेदन दिया होगा। उसी आधार पर नंबरिंग का निर्देश जारी किया है। इस प्रकार अधिकारी के मनमाने आदेश के चलते फर्म न केवल लाखों की वसूली कर रही है, जबकि बिना पक्की रसीद के एक बड़े घोटाले को अंजाम देने की संभावना को भी बल दे रही है।

 

 

 

इसके पहले भी डीआरडीए द्वारा सीएफएल बल्ब खरीदने के नाम पर लाखों रूपये के घोटाले को अंजाम देने का आरोप लगा था। अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग करते हुये इस प्रकार के घोटालों को अंजाम दे रहे हैं, जिस पर अंकुश लगाने की सख्त जरूरत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

कल है देवशयनी एकादशी, जानिए विधि मुहूर्त

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *