वैश्विक बाजारों में पिछले सप्ताह के अंत में शुरू हुई बिकवाली की लहर ने भारतीय बाजार को भी अपनी चपेट में ले लिया है। अगस्त शुरू होते ही घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। घरेलू बाजार को गिराने में एक योगदान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफपीआई ने भी दिया, जो करीब डेढ़ महीने की लिवाली के बाद एक बार फिर से बिकवाली करने लग गए हैं।
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की खरीदारी जुलाई महीने में टॉप गियर में चल रही थी। करीब डेढ़ महीने लिवाली करने के बाद अगस्त में उनका रुख अब बदला नजर आ रहा है। इस महीने हुए अब तक के दो दिन के कारोबार में ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के भारतीय शेयर बेच चुके हैं। इसका कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट का दबाव बढ़ना है।
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त के पहले दो दिन में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कुल 1,027 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की। इससे 2024 में भारतीय शेयरों में एफपीआई का अब तक का कुल निवेश कम होकर 34 हजार 539 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पहले जुलाई महीने में एफपीआई ने भारतीय शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी की थी और कुल आंकड़ा 30 हजार करोड़ रुपये के पार निकल गया था। एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के द्वारा भारतीय शेयरों में 32 हजार 365 करोड़ रुपये डाले गए थे। उससे पहले जून में उन्होंने भारतीय शेयरों में 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
भारतीय बाजार में एफपीआई लंबी बिकवाली के बाद जून से लिवाली की राह पर लौटे थे। जून से पहले मई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 25,586 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की थी। वहीं वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2024 में एफपीआई ने 8,671 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। साल की शुरुआत ही बिकवाली से हुई थी। जनवरी में एफपीआई ने 25,744 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की थी। एफपीआई ने फरवरी 2024 में 1,539 करोड़ रुपये और मार्च में 35,098 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की खरीदारी की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...