Google Analytics Meta Pixel यूपी में छोटा राजन-मुन्ना बजरंगी के नाम पर जारी किया डाक टिकट, कर्मचारी सस्पेंड - Ekhabri.com

यूपी में छोटा राजन-मुन्ना बजरंगी के नाम पर जारी किया डाक टिकट, कर्मचारी सस्पेंड

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में कर्मचारियों ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जिससे सरकार की किरकिरी हो रही है। देश में आमतौर पर डाक टिकट महान स्मारक, धरोहर और महान लोगों के नाम पर जारी होते हैं। डाक टिकट में ऐसे ही लोगों की तस्वीर होती है, जिन्होंने देश के लिए कुछ किया हो। मगर कानपुर डाक विभाग ने अंडरवलर्ड डॉन और माफिया के नाम से डाक टिकट जारी कर दिया। इसका खुलासा होते ही मामले की अब जांच के आदेश दिए गए हैं।

उधर, डाक टिकट जारी करने में बरती गई लापरवाही का खुलासा होने के बाद पोस्ट मास्टर जनरल ने सफाई दी। उन्‍होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं चीफ पोस्ट मास्टर हिमांशु मिश्रा ने कहा, ‘डाक विभाग आईडी के साथ फॉर्म जमा करके माइ स्टांप योजना की सुविधा देता है। हमारे कर्मचारियों को पहले तस्वीरों को वेरिफाई करना चाहिए था।’

गौर हो कि डाक विभाग के द्वारा छोटा राजन के नाम वाले 5 रुपये के 12 डाक टिकट जारी किए। वहीं इतनी ही संख्या में कुख्यात अपराधी और मुख्तार अंसारी के गुर्गे रहे मुन्ना बजरंगी के नाम से टिकट जारी किए गए हैं। इसके लिए बाकायदा 600 रुपये की फीस भी ली गई। एक राष्ट्रीय अखबार के संवाददाता ने उन औपचारिकताओं का पालन किया जो डाक टिकट बनवाने के लिए जरूरी होती हैं। इसके बाद उसने पोस्ट ऑफिस में मुन्ना बजरंगी फोटो दिखाते हुए प्रेम प्रकाश बताया और छोटा राजन को राजेंद्र एस निखलजे। पूछा गया कि ये दोनों कौन तो उसने जवाब दिया कि परिचित हैं। इतने से सवाल-जवाब में डाककर्मी संतुष्ट हो गया और निर्धारित राशि जमा करने को कहा। इसके कुछ दिन बाद छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के नाम से 5 रुपये के 12-12 टिकट छाप दिए गए।

Read Also  मायावती भा गई प्रधानमंत्री मोदी की नीति, जानिए क्या है मामला

केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को किसी खास व्यक्ति को यादों में समेटने के लिए उनके नाम से डाक टिकट छपवाने की स्कीम शुरू की थी। नाम था ‘माय स्टाम्प’। इसके लिए सरकार ने कीमत भी तय की थी। 12 टिकटों के लिए 300 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति अपने या परिजनों के नाम से टिकट छपवा सकता है। ये अन्य डाक टिकटों की तरह ही मान्य होते हैं। इन्हें लेटर पर चिपका देश के किसी भी कोने में डाक भेजे जा सकते हैं। फ़िलहाल पोस्टमास्टर-जनरल ने एक क्लर्क, रजनीश बाबू को उनकी लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है, अन्य छह कर्मचारियों के खिलाफ भी एक अतिरिक्त जांच बिठा दी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...