Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: नवरात्रि के छठे दिन ऐसे करें मां कात्यायनी की पूजा मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: नवरात्रि के छठे दिन ऐसे करें मां कात्यायनी की पूजा मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Ekhabri धर्म दर्शन। नवरात्रि – शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करने का विधान है,

मां कात्यायनी को देवी दुर्गा का छठा रूप माना गया है। मां कात्यायनी एक ऋषि पुत्री है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कत नामक एक प्रसिद्ध महर्षि थे। उनके पुत्र का नाम कात्य ऋषि था। इन्हीं कात्य ऋषि के गोत्र में अति-प्रसिद्ध महर्षि कात्यायन का जन्म हुआ। कात्यायन मां आदिशक्ति के परम भक्त थे  जब पृथ्वी पर असुर महिषासुर का उत्पात बहुत बढ़ गया था तब ऋषि-मुनियों, सहित समस्त प्राणियों को दुष्ट असुरों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए ऋषि कात्यायन ने देवी दुर्गा आदिशक्ति की तपस्या कर वरदान मांगा।

 

आप मेरी पुत्री के रूप में मुझे प्राप्त हो, देवी दुर्गा के इस वरदान से ऋषि के घर मां ने पुत्री के रूप में जन्म ली, ऋषि कात्यायन ने इनका पालन-पोषण किया,

कात्यायन की पुत्री और उन्हीं के द्वारा सर्वप्रथम पूजे जाने के कारण देवी दुर्गा को कात्यायनी कहा गया।

 

 

मां कात्यायनी का स्वरूप

 

मां कात्यायनी चारभुजा वाली है, मां कात्यायनी का मुख बड़ी लुभावन है। मां लाल वस्त्र धारण की हुई है मां कात्यायनी सिंह पर सवार है। मां कात्यायनी को लाल रंग प्रिय है। मां नित्य मुकुट धारण किए रहती है। मां कात्यायनी की दाहिनी तरफ के ऊपरवाले हाथ में अभयमुद्रा और नीचे वाले हाथ में वरमुद्रा होती है। मां कात्यायनी की बाईं तरफ़ के ऊपरवाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल-पुष्प होता है।

 

मां कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं। भगवान कृष्ण को पतिरूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा कालिन्दी-यमुना के तट पर की थी। विवाह संबंधी मामलों के लिए इनकी पूजा अत्यंत प्रभावशाली है। योग्य और मनचाहा पति मां कृपा से प्राप्त होती है।

Read Also  छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: प्रस्ताव पर गरमाई बहस, विपक्ष का जोरदार हंगामा

 

आज का पंचांग:

 

राष्ट्रीय मिति आश्विन 17, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 24, रबी-उल्सानी-05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

 

मां कात्यायनी पूजन विधि –

 

बहुत साफ -सुथरे स्थान पर ही देवी कात्यायनी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। फिर मां कात्यायनी का पूजन पीले रंग के कपड़े पहन कर करना है। मां कात्यायनी की पूजा शुरू करने से पहले कलश , गौरी गणेश का विधिवत तरीके से पूजन करें। भगवान गणेश को फूल, अक्षत, रोली, चंदन अर्पित कर उन्हें दूध, दही, शर्करा, घृत, मधु और पंचामृत से स्नान कराएं। तत्पश्चात देवी को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद को पहले भगवान गणेश को भी भोग लगाएं। प्रसाद को जल से आचमन करके पान, सुपारी भेंट करें फिर कलश देवता का पूजन करने के बाद नवग्रह, दशदिकपाल , ग्राम देवता की पूजा करें। इन सभी के पूजा करने पश्चात मां कात्यायनी का पूजन शुरू करें। इसके लिए सबसे पहले अपने हाथ में जल फूल लेकर मां कात्यायनी का ध्यान करें। इसके बाद मां कात्यायनी का पंचोपचार पूजन कर । मां को लाल फूल, अक्षत, कुमकुम और सिंदूर अर्पित करें। इसके बाद मां कात्यायनी के विग्रह के सामने घी और कपूर जलाकर आरती करें।

 

मां के मन्त्रों का उच्चारण करें।

 

मां कात्यायनी मंत्र का जाप करे –

Read Also  प्रशिक्षण के बाद IPS अधिकारियों को इन जिलों में मिली सीएसपी की पोस्टिंग, आदेश जारी

 

या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: ।।

 

चंद्रहासोज्जवलकरा शार्दूलवर वाहना ।

कात्यायनी शुभंदद्या देवी दानवघातिनि ।।

 

कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी ।

नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः ।।

 

 

मां कात्यायनी बीज मंत्र –

 

‘ॐ ह्रीं नमः ।।’

मंत्र ॐ देवी कात्यायन्यै नमः ॥

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *