रायपुर, 24 नवंबर 2024 /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को इस प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। सरकार की ओर से भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि धान खरीदी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम के जरिए 2000 से 10,000 रुपये तक की निकासी की सुविधा दी गई है। इससे किसानों को परिवहन और मजदूरी का भुगतान करने में सहूलियत मिलेगी।
धान खरीदी अभियान 14 नवंबर से शुरू हुआ है और 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस वर्ष 27.68 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। धान उपार्जन के लिए सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक डिवाइस का उपयोग किया जा रहा है।
खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाने, छांव, पानी जैसी सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी लगाए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में सख्त निगरानी के साथ चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। राज्य स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम लगातार खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 5, 2026 /
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...