Google Analytics Meta Pixel बिहार में कोरोना के टीके पर चल रही नेताओं की बयानबाजी - Ekhabri.com

बिहार में कोरोना के टीके पर चल रही नेताओं की बयानबाजी

दुनिया कोरोना संकट से जूझने के साथ इसके इलाज को लेकर चिंतित थी। ऐसे समय में भारत के वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्‍सीन बनाकर महामारी के जख्‍म पर मरहम लगाने का प्रयास किया है। मगर बिहार में राजनीति इतनी अधिक है कि विपक्ष कोरोना से जूझ रहे लोगों को राहत देने में मदद करने की बजाय इसलिए चिंतित है कि कहीं इसका श्रेय सरकार को न मिल जाए। नतीजा यह है कि बिहार के नेता कोरोना वैक्‍सीन को लेकर बेवजह की बयानबाजी कर रहे हैं। बिहार में कांग्रेस कोरोना वैक्‍सीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही तो भाजपा के साथ जीतन राम मांझी पलटवार कर रहे।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि भारत की दो कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने अलग-अलग टीका बनाया है। टीका को लेकर लोग संशय कर रहे। संशय दूर हो,  इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री की तरह पहले टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं से भी टीका लगवाने की मांग की।

शर्मा ने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में देश में कुछ नहीं किया। उन्हें पता होना चाहिए कि जिन संस्थानों ने टीका का आविष्कार किया है, वे कांग्रेस के कार्यकाल में ही स्थापित हुए थे। पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का कहना है कि जब देश के हर एक नागरिक को टीका लग जाएगा तभी वह और उनकी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता टीका लगवाएंगे।

इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर टीका बनाने वाले भारतीय वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कोरोना काल में कुशल प्रबंधन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया। मांझी ने सरकार से आग्रह किया कि जो भी राजनेता कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, उनके विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

Read Also  Paris Paralympic 2024 : पेरिस पैरालंपिक में भारत को 21वां मेडल, सचिन खिलारी ने शॉट पुट में जीता सिल्वर

वहीं अजीत शर्मा के बयान पर पलटबार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि कुछ विपक्षी दलों ने देशहित के सभी कामों में विरोध की नीति बना ली है। जिस टीका पर लोग गर्व कर रहे हैं उसे लेकर कुछ विरोध में भी लगे हैं। यह विरोध सिर्फ बहाना है। असल में लोगों को यह हजम नहीं हो रहा कि मेक इन इंडिया अभियान सफल कैसे हो गया।

जायसवाल बोले, पल्स पोलियो अभियान का विरोध करने के लिए कुछ तत्व सक्रिय हुए थे, वैसी ही अफवाहें फिर फैलाई जा रही हैं। सभी को सुरक्षित और असरदार टीका देना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। टीका पूरी तरह से जांचा-परखा हुआ है। विरोधी यह हरकत विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...