Google Analytics Meta Pixel राजस्थान में निकली 740 पदों पर वैकेंसी - Ekhabri.com

राजस्थान में निकली 740 पदों पर वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही ख़ास खबर है। राजस्थान में बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके अनुसार निदेशालय आयुर्वेद विभाग कंपाउंडर/नर्स जूनियर ग्रेड के पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nursing.rauonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस अभियान के लिए यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

 

 

 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 740 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अभियान के जरिए Non-TSP क्षेत्र में 645 पद, TSP क्षेत्र में 90 पद और सहरिया क्षेत्र में 5 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास बीएससी नर्सिंग आयुर्वेद या तीन/चार वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी.

 

 

 

 

इस अभियान के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले जनरल वर्ग और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा आवेदन में किसी त्रुटि के सुधार के लिए 500 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

Read Also  ये है दुनिया का सबसे खुशहाल जानवर, इसे देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

 

 

ऐसे करें आवेदन
1 : सबसे पहले उम्मीदवार को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nursing.rauonline.in पर जाना होगा।

2 : होम पेज पर दिए गए “Apply” लिंक पर क्लिक करें।

3 : नए अभ्यर्थी “Registration” लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।

4 : पंजीकरण के बाद “Login” के माध्यम से आवेदन पत्र को भरें।

5 : सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

6 : फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *